फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dhaba owner died due to beaten in Phagwara

चाय-पकौड़े की दुकान चलाने वाले बाप-बेटे की बड़ी वारदात, ढाबा मालिक को पीटकर मार डाला

Tue, 03 Mar 2020 09:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Mar 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Dhaba owner died due to beaten in Phagwara
सांकेतिक तस्वीर।

गांव बघाना में एक ढाबा मालिक की पड़ोस में चाय पकौड़े की दुकान चलाने वाले बाप-बेटे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। थाना रावलपिंडी पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बाप को काबू कर लिया पर बेटा फरार बताया है। एसपी मनविंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्जकर तफ्तीश की जा रही है। पुलिस दूसरे आरोपी को काबू करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार निरवैर सिंह (40) निवासी बघाना गांव में नहर के पास वाली सड़क पर ढाबा चलाता था। ढाबे के पास ही निरवैर सिंह के रिश्तेदार जसपाल सिंह निवासी बघाना भी चाय पकौड़ों की दुकान है। दोनों की आपस में खटपट चल रही थी।
विज्ञापन


जसपाल का बेटा राजबीर सिंह सोमवार देर रात निरवैर के ढाबे पर आया था। उनका आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर दोनों को बीच मारपीट होने लगी। लड़ाई होते देख कर जसपाल लोहे की रॉड लेकर आ गया। बाप-बेटे दोनो ने मिलकर निरवैर सिंह की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे निरवैर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद बाप-बेटा फरार हो गए। निरवैर को पहले गांव के पास पांछटा अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे फगवाड़ा के बाद जालंधर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।


सूचना मिलने पर रावलपिंडी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के पिता अमरीक सिंह के बयान पर आरोपी बाप-बेटे पर कत्ल का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी बाप जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार राजबीर सिंह की तलाश में दबिशें दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed