फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Appearance in Court

रंजीत सिंह हत्याकांड मामले में पेश होंगे डेरा प्रमुख

Sun, 02 Nov 2014 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 02 Nov 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim Appearance in Court

रंजीत सिंह हत्याकांड के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम से 15 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी होगी। इस मामले में सीबीआई ने सबूत इकट्ठा कर लिए हैं।

विज्ञापन


अब इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में सवाल पूछे जाएंगे। गौरतलब है कि जुर्लाई 2002 में रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मामले में डेरा प्रमुख के अलावा चार अन्य के खिलाफ हत्या में शामिल होने के आरोप लगे थे। सीबीआई के मुताबिक, डेरा प्रमुख को पूर्व मैनेजर रंजीत सिंह पर शक था कि उनके खिलाफ लगे रेप के आरोप को को तूल देने में उसना ही हाथ है।
विज्ञापन


साथ ही शक था कि साध्वियों की चिट्ठियों के आगे आ जाने में भी रंजीत का हाथ है। इस वजह से ही उसकी हत्या कर दी गई।15 नवंबर को डेरा प्रमुख से 400 से अधिक सवालों के जबाव पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डेरा प्रमुख के खिलाफ चल रहे रेप के मामले में शनिवार को बचाव पक्ष के तीन गवाह सीबीआई की विशेष अदालत में अपने बयान दर्ज करवाने नहीं पहुंचे।

अदालत ने तीनों गवाहों के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिए। अगली पेशी पर तीनों को 30 हजार रुपये का बांड भरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed