{"_id":"58b03a574f1c1ba03fb24063","slug":"dera-beas-pilgrimages-bus-accident-at-firozpur-18-people-injured-critically","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा ब्यास के श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकरा पलटी, 18 लोग पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेरा ब्यास के श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकरा पलटी, 18 लोग पहुंचे अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Fri, 24 Feb 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर में डेरा ब्यास के श्रद्धालुओं की बस पलटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा ब्यास के श्रद्धालुओं से भरी बस पेड़ से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 18 लोग गंभीर घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। हादसा फिरोजपुर-मल्लांवाला रोड स्थित गांव अटारी के पास हुआ।
बस की ब्रेक फेल हो गई थी, जिस कारण बस बेकाबू होकर पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में 18 श्रद्धालु जख्मी हो गए। जख्मियों का नजदीकी अस्पताल में इलाज करवाया। बस में लगभग 70 श्रद्धालु सवार थे। यह घटना शुक्रवार शाम को घटी।
फिरोजपुर से इकट्ठे होकर सभी श्रद्धालु एक बस पर सवार होकर डेरा ब्यास जा रहे थे। जैसे ही गांव अटारी के पास पहुंचे कि अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई। ब्रेक फेल होने के कारण बस बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे सफेदों के पेड़ से टकराकर पलट गई। बस के पलटते ही वहां पर चीख-पुकार की आवाज शुरू हो गई।
विज्ञापन
गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे श्रद्धालुओं को निकालने में जुट गए। जख्मियों को अन्य वाहनों में लादकर अस्पताल पहुंचाया गया। बस में 70 श्रद्धालु सवार थे। बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया। जख्मी श्रद्धालुओं में विशाल कुमार, ज्योति, सुदेश रानी, लविश, हरमेश कुमार, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार, तरलोक व दविंदर के अलावा नौ अन्य श्रद्धालु शामिल थे।