{"_id":"5895d7474f1c1bf340e81ecd","slug":"demolition-in-akali-dal-office-allegation-on-aap-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिअद के दफ्तर में तोड़फोड़, 'आप' वर्करों पर फायरिंग और लूटपाट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिअद के दफ्तर में तोड़फोड़, 'आप' वर्करों पर फायरिंग और लूटपाट का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
Updated Sat, 04 Feb 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
आप वर्करों पर हवाई फायरिंग कर नगदी छीनने के आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर 8 में शहीद भगत सिंह कॉलेज रोड़ के पास शनिवार बाद दोपहर तथाकथित आप वर्करों ने शिअद समर्थक ट्रांसपोर्टर के दफ्तर में धावा बोल दिया और वहां पर तोड़फोट व हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। ट्रांसपोर्टर का आरोप है कि घटना के समय उनका छोटा भाई गोल्डी ट्रक ड्राइवरों के साथ हिसाब किताब कर रहा था और आरोपी उन पर वोटें खरीदने का झूठा इल्जाम लगाते हुए उनसे करीब एक लाख रुपये छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया और शिकायत के आधार पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
बठिंडा रोड़ के पास परनाम ट्रांसपोर्टर के मालिंक गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह बूथ नंबर 8 पर मौजूद थे। इस दौरान तीन चार गाड़ियों पर सवार होकर आए आम आदमी पार्टी के वर्करों ने उसके छोटे भाई दीपू को घेर लिया। पहले उन्होंने उसकी तलाशी ली थी। जब कुछ नहीं मिला तो उसके जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। लोगों के विरोध करने पर वह गाड़ियों समेत उनके दफ्तर में पहुंच गए और वहां तोड़फोड़ करने लगे।
दफ्तर में मौजूद भाई गोल्डी व ट्रक डाइवरों से मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने दफ्तर में तोड़फोड़ हवाई फायर के बाद उनसे करीब एक लाख रुपये छीने लिए और गाड़ियों पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सिटी पुलिस ने मौके पर हालात का जायजा लिया। डीएसपी अमरजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।