फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deepak murder case, panchkula crime, chandigarh news

दीपक मर्डर केस: देर रात तीन और गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर भेजा

Tue, 17 Jan 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 17 Jan 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Deepak murder case, panchkula crime, chandigarh news
Deepak Murder case - फोटो : अमर उजाला
बद्दी निवासी दीपक की हत्या के मामले में पंचकूला पुलिस ने रविवार को देर रात तीन लोगों की गिरफ्तारी की। जानकारी के अनुसार अब तक कयास लगाए जा रहे थे कि इस मर्डर केस में मात्र एक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। लेकिन रिमांड पर चल रहे चारों आरोपियों ने इन्वेस्टिगेशन के दौरान इन तीन आरोपियों का नाम उगला। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अब तक मुजफ्फरनगर, रुड़की व मुरादाबाद के इलाके में सर्च कर रही थी। पुलिस को इस बीच सूचना मिली की ये तीनों आरोपी देर रात अपने किसी रिश्तेदार के पास पनाह लेने आ रहे हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैप लगाकार तीनों को माजरी चौक के पास दबोच लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंडी वाला टाउन मनीमाजरा का वीरेंद्र सिंह उर्फ विक्की, मनीमाजरा के न्यू इंदिरा कॉलोनी का ओसाफ अहमद और न्यू इंदिरा कॉलोनी के मोहम्मद आरिफ उर्फ चुन्ना के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को सोमवार को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। वहीं, दीपक मर्डर केस में पहले से रिमांड पर चल रहे चारों आरोपियों को सोमवार को जिला अदालत पेश किया गया।
विज्ञापन


जहां से उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया। फिलहाल पुलिस दीपक मर्डर केस में देर रात गिरफ्तार किए तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि अगर किसी अन्य आरोपी के इस वारदात में शामिल होने की बात आई तो पुलिस रिमांड पर लेकर आरोपियों से पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि न्यू ईयर के दिन जश्न के दौरान होटल द कोव के पीछे वाली पार्किंग में दीपक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को देर रात दीपक मर्डर केस में कुल तीन गिरफ्तारी की है। अब तक एक का ही नाम सामने आ रहा था, लेकिन इन्वेस्टिगेशन के दौरान दो और नाम सामने आए, जिन्हें कल ट्रैप लगाकर दबोचा गया, पुलिस तीनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
-पवन, एएसआई, आईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed