फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Death of parent and son in a road accident in Kharar by cruise car

तेज रफ्तार क्रूजर कार ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, तड़प-तड़प के मां-बाप और बेटे की मौत

Wed, 22 Aug 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़ (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरड़ (पंजाब) Updated Wed, 22 Aug 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Death of parent and son in a road accident in Kharar by cruise car
सांकेतिक तस्वीर
खरड़ के लांडरां-चुन्नी रोड पर मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार क्रूज कार ने सामने से आ रहे एक बाइक सवार परिवार को हिट कर दिया। हादसे में बाइक सवार दंपति और उनके पांच साल के बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद कार बेकाबू होकर सड़क में पलट गई। इसके बाद लोगों ने इकट्ठे होकर कार को सीधा किया। साथ ही कार चालक को निकाला। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान इंद्रमाता (35), उसकी पत्नी मीरा देवी (30) और बेटे सोनू (5) निवासी गांव मेहदूदा फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। इंद्रमाता पेशे से मजदूरी करता था। कार चालक की पहचान जश्नप्रीत पुत्र गुरदीप सिंह गांव भदौषी खुर्द जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई। मजात चौकी पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


हादसा मंगलवार शाम साढ़े छह बजे लांडरां-चुन्नी रोड पर स्वाड़ा बस स्टैंड के सामने हुआ। बाइक सवार दंपति अपने बेटे के साथ किसी धार्मिक स्थान से माथा टेककर वापस गांव आ रहे थे। जबकि हरियाणा नंबर का क्रूज कार सवार युवक चुन्नी साइड से चंडीगढ़ की तरफ आ रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि कार चालक ने ड्रिंक कर रही थी। साथ ही कार बहुत तेज थी। कार ने बड़ी तेज गति से बाइक को हिट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार फैमिली बड़ी जोर से ऊपर उछलकर नीचे गिरी। हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की एक टांग कटकर अलग हो गई थी। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों को एंबुलेंस से खरड़ अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मां में हादसे के बाद सांसें चल रही थीं। ऐेसे में कोई व्यक्ति उसे सीधे फेज-छह अस्पताल ले गया था। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।  

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पिता 
जैसे ही हादसे की सूचना मृतकों के परिजन को मिली तो वो भी पहुंच गए। इस मौके पर इंद्रराम के पिता दशरथ माता ने बताया उनका आज सारा परिवार टूट गया है। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर इस बुढ़ापे में उनका क्या होगा। उन्हें पता होता कि ऐसा कुछ होने वाला है, तो अपने बच्चे को कभी नहीं भेजते।


कई मन्नतों के बाद हुआ था बेटा 
दशरथ माता ने बताया कि उनके बेटे की दो बेटियां हैं, जिनमें लक्ष्मी नौ साल और मनीषा सात साल की है। काफी समय बाद उनके यहां बेटा हुआ था। अब पूरा परिवार संपूर्ण था। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिरी क्या हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed