{"_id":"5877b0624f1c1be165bab0ea","slug":"death-in-sangrur-2-labour-death-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का तौंदा गिरने से 2 मजदूरों की मौत, सीवरेज लाइन में कर रहे थे काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिट्टी का तौंदा गिरने से 2 मजदूरों की मौत, सीवरेज लाइन में कर रहे थे काम
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिट्टी का तौंदा गिरने से निर्माणाधीन सीवरेज लाइन में काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि वहां काम कर रहे अन्य चार मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार यहां के नजदीकी कसबा चीमां तोलावाल सड़क पर सीवरेज विभाग की ओर से सड़क से करीब दस फीट गहराई में निर्माण कार्य चल रहा है।
बुधवार शाम को निर्माण के दौरान अचानक मिट्टी का तौंदा गिर गया और लाइन के भीतर काम कर रहे एक मिस्त्री और पांच मजदूर दब गए। एसएचओ सरदारा सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी तुरंत पुलिस व सिविल प्रशासन को मिली। स्थानीय लोगों की मदद से भारी मशक्कत के बाद सबको बाहर निकाला गया। इनमें से दो मजदूरों की हालत बेहद गंभीर थी। पटियाला ले जाते समय 21 वर्षीय निक्का सिंह की रास्ते में मौत हो गई, जबकि मजदूर दर्शन सिंह (40) सुनाम के अस्पताल में पहुंचने से पहले दम तोड़ गया।
हादसे में मिस्त्री नाहर सिंह और तीन अन्य मजदूरों संजय कुमार, बलजिंदर सिंह व शकील की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर पंचायत चीमां के अध्यक्ष बलविंदर सिंह, नगर पार्षद बिक्कर सिंह ने सरकार से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।