फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   deadly firing outside score disco chandigarh, girl injured

डिस्को के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवती समेत 3 घायल

Mon, 01 Jun 2015 08:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 Jun 2015 08:46 AM IST
विज्ञापन
deadly firing outside score disco chandigarh, girl injured

सेक्टर-8 में स्कोर डिस्कोथेक के सामने की पार्किंग में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग में एक युवती सहित तीन लोग घायल हो गए। हमलावर जेन कार में सवार थे। वे मौके पर ही गाड़ी छोड़कर भाग गए। गाड़ी की नंबर प्लेट भी गायब है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह वारदात रविवार देर रात सवा दो बजे हुई। डिस्कोथेक के बाहर पार्किंग में चार युवक सिगरेट पी रहे थे। इस दौरान पास वहां डिस्कोथेक के बाउंसरों ने उन्हें सिगरेट पीने से रोका।
विज्ञापन


इस पर गुस्साये युवकों में से एक कार से पिस्तौल निकाल लाया उसने एक के बाद एक पांच फायर कर दिए। इस फायरिंग में पास ही मौजूद तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो युवक और एक युवती शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में एक बाउंसर भी शामिल है। फायरिंग होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख हमलावर अपनी कार वहीं छोड़कर भाग निकले। मौके पर डीएसपी ला एंड आर्डर रोशन लाल भी मौके पर पहुंच गए।


घायलों को तत्काल जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत नाजुक बनी है। देर रात खबर लिखे जाने तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पायी थी। वारदात के बाद सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया और शहर भर में नाके लगा दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed