फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   deadly attack on Youth Congress's social media in-charge In chandigarh

युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया इंचार्ज पर जानलेवा हमला, सिर फूटा, नाक की हड्डी पर आई गंभीर चोट

Sat, 29 Dec 2018 09:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 29 Dec 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
deadly attack on Youth Congress's social media in-charge In chandigarh
सोशल मीडिया इंचार्ज विनायक बांगिया

चंडीगढ़ के सेक्टर-46 की मार्केट में शाम करीब पांच बजे दो दोस्तों के साथ पिज्जा खाने जा रहे चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया इंचार्ज विनायक बांगिया पर करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में विनायक का सिर फट गया और नाक की हड्डी पर गंभीर चोट आई है। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें लगी हैं। 

विज्ञापन


हमलावर भरे बाजार विनायक बांगिया पर लात-घूंसे बरसाने सहित डंडे और रॉड से हमला करते रहे लेकिन कोई उन्हें बचाने नहीं आया। हैरत की बात तो यह है कि हमलावरों ने वारदात को पुलिस बीट बॉक्स के पास ही अंजाम दिया लेकिन सतर्कता व सुरक्षा का दम भरने वाली यूटी पुलिस समय रहते हमलावरों के चंगुल से विनायक को बचा नहीं सकी। नतीजतन हमलावर वारदात को मार्केट में दिनदहाड़े अंजाम देकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


वारदात में युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया के इंचार्ज के घायल होने की सूचना पर अन्य कांग्रेसी भी मौके पर पहुंचे। वारदात की सूचना पर पीसीआर और सेक्टर-34 थाने के पुलिसकर्मी भी पहुंचे। पुलिस ने घायल विनायक बांगिया को जीएमएसएच-16 भर्ती कराया। डॉक्टरी जांच में घायल की नाक और सिर पर लगी चोट को गंभीर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुलिस से हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। कांग्रेसी कार्यकर्ता यादविंदर मेहता ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हमलावरों की विनायक से किसी बात पर बहस हुई थी। इसके बाद से ही हमलावर रंजिश पाले बैठे थे और शुक्रवार को मौका पाकर वारदात कर गए। 


यादविंदर ने बताया कि हमलावरों में चंचल गौतम, आदित्य गौतम, रजत कौशल, राहुल नेगी और हेमंत राणा समेत करीब 16-17 हमलावर शामिल थे। पुलिस मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी हमलावरों की पहचान पता लगाने के प्रयास में जुटी है। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने फरार हमलावरों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed