{"_id":"64c6084eef4cd9280b03e2b3","slug":"deadly-attack-on-up-youth-in-sonipat-of-haryana-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मामूली कहासुनी, मगर पाल रखी थी रंजिश बड़ी, सुएं से युवक पर किया चार बार हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat News: मामूली कहासुनी, मगर पाल रखी थी रंजिश बड़ी, सुएं से युवक पर किया चार बार हमला
Sun, 30 Jul 2023 12:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:30 PM IST
सार
युवक ने कहा कि भाई ने गोहाना के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में बिजेंद्र के बयान पर भरतरी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Sonipat News:
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोहाना में पानीपत चुंगी के पास पुरानी रंजिश के चलते हमलावर ने एक युवक पर सुएं से चार वार दिए। छाती व पेट के पास वार किए जाने से युवक की हालत बिगड़ गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकला। घायल युवक को उनके भाई ने गोहाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल के बयान पर गोहाना के युवक के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला ललितपुर के गांव बछरावनी निवासी बिजेंद्र ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह पानीपत चुंगी के पास किराये पर रहते हैं। वह मेहनत मजदूरी करते हैं। उनका भाई सुरेंद्र भी मिट्ठू माता चौक गोहाना में रहता है। शनिवार को वह और उनके भाई बाजार सामान खरीदने गए थे। भाई दुकान पर चला गया। वह पानीपत चुंगी के पास खड़ा था। इसी दौरान गोहाना की दरियापुर कॉलोनी का भरतरी उनके पास आया।
विज्ञापन
भरतरी के साथ उनकी कुछ दिन पहले मामूली कहासुनी हो गई थी। उसी रंजिश में भरतरी ने अचानक उन पर सुएं से हमला कर दिया। शोर मचाने पर उनका भाई बचाने आया तो भरतरी उसे धक्का देकर भाग गया। भाई ने गोहाना के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में बिजेंद्र के बयान पर भरतरी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
युवक पर सुएं से हमला किया गया है। उसके बयान पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना।