{"_id":"5b5f1dd54f1c1be94b8b7882","slug":"deadly-attack-on-gangster-by-fellow-gangster-in-modern-jail-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथलाः मॉडर्न जेल में गैंगस्टर पर साथी कैदियों ने किया जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपूरथलाः मॉडर्न जेल में गैंगस्टर पर साथी कैदियों ने किया जानलेवा हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
Updated Tue, 31 Jul 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर सुक्खा काहलवां हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर सोनू बाबा पर माडर्न जेल में पांच गैंगस्टर कैदियों ने जानलेवा हमला कर दिया। इन हमलावरों ने चक्की के दरवाजे का ताला तोड़कर रॉड और तेजधार हथियारों से सोनू बाबा पर वार किए। इसमें बाबा समेत चक्की में बंद तीन गैंगस्टर जख्मी हो गए। सभी को सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचार के बाद जेल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना कोतवाली में जख्मी सोनू बाबा के बयान पर पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
माडर्न जेल कपूरथला की सुरक्षा वार्ड नं. 2 की चक्कियों में सुक्खा काहलवां हत्याकांड का आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ सोनू बाबा बंद है। उसके साथ चक्की में पवित्र सिंह और रणदीप सिंह भी बंद हैं। सोनू बाबा ने थाना कोतवाली की पुलिस को दिए बयान में बताया कि बाद दोपहर करीब साढ़े चार बजे अचानक उसकी चक्की का ताला तोड़कर रमनदीप सिंह उर्फ रमी, हरदीप सिंह शेरा, वरिंदर सिंह, सुखचैन सिंह उर्फ सुक्खी और अकलेश उर्फ काकू लोहे की रॉड और सुए हाथों में लेकर अंदर घुस आए। इन लोगों ने आते ही उन पर हमला कर दिया।
घायलों ने शोर मचाया तो जेल स्टाफ के कर्मचारी आए और उन्हें हमलावरों से छुड़वाया। एआईजी-कम-एसपी जेल एसपी खन्ना ने बताया कि दोनों गैंगस्टर गुट हैं। इनकी कोई पुरानी रंजिश है जिसे लेकर सोनू बाबा और अन्य कैदियों पर हमला हुआ है। जेल स्टाफ ने मुस्तैदी दिखाते हुए हमलावरों को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि दो कैदियों के पैरों और एक कैदी के सिर पर चोट लगी है। सभी का जेल के अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। आरोपी हमलावरों के खिलाफ थाना कोतवाली में इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने कहा कि वह इस समय माडर्न जेल कांप्लेक्स में व्यस्त हैं। इसलिए कोई बात नहीं कर सकते हैं। 2015 में कुख्यात गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की फगवाड़ा जीटी रोड पर उस समय गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। जब वह अदालत में पेशी के बाद लौट रहा था। इस हत्याकांड में गैंगस्टर गुरजीत सिंह उर्फ सोनू बाबा आरोपी है और इस समय माडर्न जेल कपूरथला में बंद है।