फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Deadly Attack on Builder Son in Sonipat of Haryana, Police Exposed Accused

सोनीपत: डेढ़ करोड़ रुपये चोरी करने को इंजीनियर फूफा ने रेता था भतीजे का गला, साथी समेत गिरफ्तार

Mon, 02 Mar 2020 11:39 PM IST
खुशबू गोयल अंकित चौहान, सोनीपत (हरियाणा)
अंकित चौहान, सोनीपत (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 02 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Deadly Attack on Builder Son in Sonipat of Haryana, Police Exposed Accused
फाइल फोटो

सोनीपत के सेक्टर-15 में बिल्डर के मकान में घुसकर बेटे का गला रेतने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मकान में डेढ़ करोड़ रुपये चोरी करने के लिए घुसे इंजीनियर फूफा ने भतीजे का गला रेता था। बिल्डर ने डेढ़ करोड़ रुपये में मकान बेचा था और आरोपी को यह पता चला था कि बिल्डर ने वह रुपये घर में रखे हुए हैं।

विज्ञापन


उनको चोरी करने के लिए ही वह अपने दोस्त के साथ मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुसा था लेकिन बच्चे ने उसको पहचान लिया तो उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार करके दोनों फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी फूफा दिल्ली के कृष्णानगर निवासी शिवेंद्र शर्मा व उसके दोस्त शाहदरा निवासी अंशुमन टंडन को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


सेक्टर-15 में रहने वाले बिल्डर दीपक रेलन शनिवार सुबह बेटी को स्कूल छोड़ने गए थे। वहीं उनकी शिक्षिका पत्नी भी सुबह ही स्कूल चली गई थीं। इस बीच सातवीं कक्षा में पढ़ने वाला उसका बेटा मोहित (12) घर में अकेला था। करीब आधा घंटा बाद जब दीपक बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद घर पहुंचे तो बेटे ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। जब दरवाजा धकेलकर अंदर देखा तो एक युवक अंदर भागता दिखाई दिया और उसके बाद दीपक ने दरवाजा तोड़ दिया था। जहां उसका बेटा फर्श पर लहुलुहान पड़ा था और गर्दन पर धारदार हथियार के निशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक ने तुरंत ही बेटे मोहित को अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे उसकी जान बच सकी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की तो वहां से एक सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें आरोपियों के चेहरे दिखाई दे रहे थे। उसके आधार पर आरोपियों की पहचान हो गई और पुलिस ने दिल्ली के कृष्णानगर निवासी शिवेंद्र शर्मा व उसके दोस्त शाहदरा निवासी अंशुमन टंडन को गिरफ्तार कर लिया। 

बिल्डर दीपक रेलन का रिश्ते में शिवेंद्र शर्मा बहनोई है। शिवेंद्र ने इंजीनियरिंग की हुई है और वह अभी कोई काम नहीं कर रहा था, जिससे उसके सामने रुपयों की परेशानी होने लगी थी। शिवेंद्र को पता चला कि दीपक ने डेढ़ करोड़ रुपये में एक मकान बेचा है और उसके रुपये घर में रखे हुए है। उसने रुपये चोरी करने की योजना बनाई और अपने साथ शराब पीने वाले अंशुमन टंडन को योजना में शामिल किया। 

अंशुमन को चार-पांच लाख रुपये देने का लालच दिया गया था। दीपक के घर की दो दिन रैकी करने के बाद शिवेंद्र को पता चला था कि सुबह के समय घर में मोहित अकेला रहता है। जिसके बाद शिवेंद्र व उसका साथी अंशुमन अपने मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुस गए और वहां बच्चे से पीने के लिए पानी मांगा। 

वह बच्चे को रसोई में बंद करना चाहते थे लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। मोहित को धमकाने लगे तो उसने रोते हुए शोर मचा दिया और उसी समय बिल्डर दीपक भी घर पहुंच गए। उसी समय खींचतान में शिवेंद्र के चेहरे से कपड़ा हट गया और मोहित ने अपने फूफा शिवेंद्र को पहचान लिया। जिसके बाद आरोपी शिवेंद्र ने मोहित का गला चाकू से रेत दिया और वह खुद बेडरूम में घुस गए। बच्चे को लहुलुहान देखकर दीपक बाहर निकला तो शिवेंद्र व उसका साथी भी मौका देखकर मकान के पीछे से कूदकर भाग गए।  

मोहित का गला उसके फूफा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रेता था। उसको लगा था कि घर के अंदर डेढ़ करोड़ रुपये रखे है और वह रुपये चोरी करने के लिए ही दोनों घर में घुसे थे। सीसीटीवी फुटेज के आघार पर दीपक ने अपने बहनोई को पहचान लिया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने उसको साथी संग दिल्ली से दबोच लिया। दोनों को रिमांड पर लिया जाएगा, जिससे उनसे पूछताछ की जा सके। -जितेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed