{"_id":"63a93a099000196b77139ec5","slug":"dead-body-of-youth-found-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बावल में अज्ञात युवक का शव मिला, पत्थर से कुचला चेहरा, 26 दिन में मिली तीसरी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari News: बावल में अज्ञात युवक का शव मिला, पत्थर से कुचला चेहरा, 26 दिन में मिली तीसरी लाश
Mon, 26 Dec 2022 11:38 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:38 AM IST
सार
पिछले 26 दिनों के अंदर हाइवे और उसके आसपास तीन शव मिले चुके है। सात दिसंबर को गांव सुलखा में एक युवती की लाश मिली थी। उसके भी सिर पर गहरी चोट थी। आज तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल औद्योगिक क्षेत्र में करीब 25 वर्षीय एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक के सिर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं। साथ ही पास में खून से सने पत्थर भी पड़े मिले। अनुमान लगाया जा रहा कि लूट के बाद युवक की हत्या की गई। कसौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कसौला थाना पुलिस को सूचना मिली की दिल्ली-जयपुर हाइवे पर स्थित असाही पुल के समीप ग्रीन बेल्ट में एक युवक का शव खून से लथपथ पड़ा है। सूचना के फौरन बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बावल स्थित अस्पताल पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शव के पास ही खून से सने कुछ पत्थर मिले है। साथ ही उसकी जेब की तलाशी ली तो ना मोबाइल फोन मिला और ना ही कोई अन्य सामान। मृतक की उम्र करीब 25 साल है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसकी फोटो आसपास के थानों के अलावा जिलों में भी भेजी है, ताकि पहचान हो सके।
विज्ञापन
26 दिन में तीसरी बार मिला शव
बता दें कि पिछले 26 दिनों के अंदर हाइवे और उसके आसपास तीन शव मिले चुके है। सात दिसंबर को गांव सुलखा में एक युवती की लाश मिली थी। उसके भी सिर पर गहरी चोट थी। आज तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वहीं कुछ दिन पहले दिल्ली-जयपुर हाइवे पर एक होटल के पीछे बैग में युवक की लाश मिली थी। इसकी भी पहचान नहीं हो पाई है।