{"_id":"5743186c4f1c1bb415691487","slug":"dead-body-of-prtc-driver-found-in-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राउंड में खून से लथपथ मिला पीआरटीसी के कर्मचारी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राउंड में खून से लथपथ मिला पीआरटीसी के कर्मचारी का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
पीआरटीसी के ड्राइवर का शव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-29 स्थित मंडी ग्राउंड में संदिग्ध हालात में खून से लथपथ मिला पीआरटीसी के कर्मचारी का शव। रविवार देर रात को सेक्टर-29 स्थित मंडी ग्राउंड में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला है। शव मिलने की सूचना पाकर पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए। मौका देखने के बाद पुलिस का कहना था कि किसी वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 1 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि सेक्टर-29 में मंडी ग्राउंड में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। जांच के बाद पता चला कि शव सेक्टर-29 निवासी और पंजाब रोडवेज कर्मचारी सरबजीत सिंह (55) का है। सेक्टर-29 निवासी फिरोज ने सबसे पहले शव को देखा था। फिरोज ने बताया कि रात को वह घर लौट रहा था, तभी उसने देखा कि मैदान में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। फिरोज ने पास जाकर देखा तो उसने सरबजीत सिंह के शव की पहचान कर तुरंत 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर एसपी गुरइकबाल सिंह सिद्धू व एरिया एसएचओ दविंदर सिंह पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई। टीम ने मौके से नमूने एकत्रित किए।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में सामने आया कि सरबजीत के शव पर ट्रक के टायर के निशान हैं और उसके ऊपर से कोई ट्रक गुजर गया है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। एसएचओ दविंदर सिंह ने बताया कि जहां सरबजीत का शव मिला था, वहां आसपास रात को कई ट्रक वाले खड़े होते हैं। पुलिस के अनुसार शराब पीने का आदी सरबजीत नशे में वहीं सो गया था और ऊपर से कोई ट्रक गुजर गया हो। पुलिस जांच कर रही है कि उस समय वहां से कौन-कौन से ट्रक निकले थे। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन