फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dead Body Of A Woman Found In Ropar of Punjab

बेरहमी से महिला की हत्या कर फेंका, इस हाल में मिला शव, पास में चाकू और शराब भी बरामद

Mon, 07 Oct 2019 09:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़/फगवाड़ा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़/फगवाड़ा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Oct 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
Dead Body Of A Woman Found In Ropar of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

रोपड़ के थाना सिंघ भगवंतपुर के चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय मार्ग पर गांव चरहेड़ी के खेत से सोमवार को अज्ञात महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। डीएसपी वरिंदरजीत सिंह की अगुवाई में सिंघ भगवंतपुरा पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। मौके से चाकू और शराब भी बरामद हुई है। 

विज्ञापन


थाना सिंघ भगवंतपुरा प्रभारी देसराज ने बताया कि गांव चरहेड़ी के निकट हाइवे की साइड पर चारे के खेत में महिला की अर्धनग्न शव पड़ा होने की सूचना खेत मालिक ने पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है तथा फोरेंसिक एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुला कर सैंपल एकत्र किए गए है। 
विज्ञापन


मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष लग रही है और वह बाहरी राज्य की लग रही है। पुलिस ने महिला के हुलिए के बारे राज्य के सभी जिलों की पुलिस को सूचना भेज दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फगवाड़ा में लोहे की पाइप से हमला कर मजदूर की हत्या

हरिकृष्ण नगर की गली नंबर 3 में एक मजदूर के सिर पर लोहे का पाइप मार कर कत्ल करने का मामला सामने आया है। कत्ल का आरोप मृतक के साथी पर लगा है। मृतक की पहचान रामदीन (42) पुत्र भरत मूल निवासी यूपी के रूप में हुई है। मृतक रामदीन पेशे से राजमिस्त्री था और 3-4 साल से इसी स्थान पर रह रहा था। 

पड़ोसियों ने घर से खून निकलता देखकर मकान मालिक अश्वनी कुमार निवासी रेलवे रोड को सूचना दी। उन्होंने घर पहुंच कर रामदीन की लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूत्रों के अनुसार कि उसके साथ रहने वाला किरण कुमार दिमागी रुप से ठीक नहीं था।

उसी ने किसी विवाद के बाद गत रात्रि लोहे के पाइप से रामदीन के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुंवर पाल सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से खून से सना लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed