{"_id":"57a633b04f1c1b27112b8bae","slug":"dead-body-found-in-sector-29-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-29 के जंगल में शव मिलने से शहर में फैली सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेक्टर-29 के जंगल में शव मिलने से शहर में फैली सनसनी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 07 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-29 स्थित जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की सूचना से शहर में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब आसपास पता लगाया तो पता चला कि शव वहीं भीख मांगने वाले व्यक्ति का है। पुलिस ने शव जीएमसीएच-32 अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को 4 बजे कंट्रोल रूम में शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराई। इस दौरान कुछ लोगों ने बताया कि यह व्यक्ति पिछले कई वर्षों से इसी एरिया में भीख मांगता था। उसने अपना नाम मौजी बताया हुआ था।
पुलिस की प्राथमिक जांच में व्यक्ति के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस का दावा है कि अधिक शराब पीने से व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।