फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dead body found hallomajra- panchkula road chandigarh,

हल्लोमाजरा-पंचकूला रोड पर झाड़ियों में लावारिस लाश मिलने से हड़कंप

Wed, 27 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Wed, 27 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
dead body found hallomajra- panchkula road chandigarh,
शव की जांच करती पुलिस। - फोटो : DEMO Pic
चंडीगढ़ में हल्लोमाजरा से पंचकूला जाने वाली रोड पर झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच 16 अस्पताल में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह हल्लोमाजरा से पंचकूला की तरफ जाते हुए रास्ते में झाड़ियों में एक 65 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध हालात में शव मिला। किसी राहगीर ने शव देखकर तुरंत 100 नंबर पर फोन कर सूचना दी। मौके पर पीसीआर और मौलीजागरा पुलिस स्टेशन से  पुलिस पहुंची और मौके  का मुआयना किया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मौके से कोई ऐसे निशान या चीज नही मिली है जिससे कहा जा सके कि व्यक्ति की हत्या की गई है। ऐसा लगता है कि व्यक्ति शराब के नशे में पेशाब करने के लिए वहां रुका होगा और नीचे गड्ढे में गिर गया जिससे मौत हो गई। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed