{"_id":"653f4c6ea0f411fde70359ff","slug":"dead-bodies-of-nepali-couple-found-in-jalandhar-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: जालंधर में मिली नेपाली दंपती की लाश, रिश्तेदारों को फोन कर कहा था- जान देने जा रहा हूं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: जालंधर में मिली नेपाली दंपती की लाश, रिश्तेदारों को फोन कर कहा था- जान देने जा रहा हूं
Mon, 30 Oct 2023 05:37 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 30 Oct 2023 05:37 PM IST
सार
फोकल पाइंट चौकी प्रभारी ने कहा कि मकान मालिक और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए हैं और रिश्तेदारों को भी सूचित कर दिया है। मृतकों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के थाना डिवीजन आठ अंतर्गत गांव गदईपुर में नेपाली दंपती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। जब सोमवार सुबह कमरे से बदबू आई तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान प्रेम पुत्र भीम बहादुर निवासी नेपाल और उसकी पत्नी भावना के रूप में हुई है। दोनों गदईपुर में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। शव देखने में तीन दिन पुराने लग रहे हैं। घर के मालिक ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों नेपाल के रहने वाले हैं और दो महीने पहले ही वह रहने यहां आए थे।
विज्ञापन
पति-पत्नी दोनों ज्यादा किसी से मेल-जोल नहीं रखते थे। उनके कुछ रिश्तेदार घर पर उनसे मिलने पहुंचे तो उन्हें वहां पर दोनों मृत मिले। इलाका निवासियों ने कहा कि दंपती ने आत्महत्या करने से पहले नेपाल में अपने रिश्तेदारों को फोन कर बताया कि वह आत्महत्या करने वाले हैं, जब उनके रिश्तेदार उनसे मिलने पहुंचे तो दोनों उन्हें मृत मिले।
विज्ञापन
वहीं, मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार सुबह बहुत बदबू आ रही थी और आसपास के लोगों ने दोनों को तीन दिन से नहीं देखा था। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी गई। थाना-8 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया तो दोनों के शव बरामद हुए। दोनों के शव काले पड़ चुके थे। घटनास्थल से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
प्रेम जालंधर में वेटर का काम करता था और आत्महत्या से पहले पति-पत्नी में झगड़ा होने की बात भी सामने आई है। फोकल पाइंट चौकी प्रभारी ने कहा कि मकान मालिक और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए हैं और रिश्तेदारों को भी सूचित कर दिया है। मृतकों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 174 की कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।