फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dalit minor raped by police ASI

पुलिसवाले ने किया दलित नाबालिग से रेप

Sun, 20 Jul 2014 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 20 Jul 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
Dalit minor raped by police ASI

अमृतसर में एएसआई ने परिजनों को ड्रग के केस में फंसाने की धमकी देकर नाबालिग से रेप किया। शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने से नाराज परिजनों ने राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग से गुहार लगाई।

विज्ञापन


राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग के सख्त रूख अख्तियार करने के बाद अमृतसर देहाती के डीएसपी बलजीत सिंह और अमृतसर वेस्ट के एसीपी गुरशरण सिंह आयोग के सामने पेश हुए। आयोग ने पुलिस को इन मामलों में बिना देरी बरते कार्रवाई करने के आदेश दिए।

विज्ञापन

पिता की गैरहारिजी में आया और कर दिया रेप

Dalit minor raped by police ASI

पीड़ित लड़की ने आयोग को बताया कि एएसआई सतनाम सिंह ने उसके घर आकर उसके साथ दुराचार किया। पिता का जानकार होने की वजह से वो पहले भी उनके घर आता था।

एक दिन पिता की गैरहारिजी में वो घर आया और दुराचार किया और उसे धमकी दी कि अगर वो किसी को ये बात बताएगी तो वो उसके सारे परिवार को स्मैक के केस डालकर जेल भेज देगा।

कुछ समय बाद एएसआई ने उसके पिता को अच्छे लड़के से शादी करवाने की बात कह कर उसे संगरूर ले जाकर पचास साल से बड़ी उम्र के अधेड़ व्यक्ति के साथ शादी करवा दी।

पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश

Dalit minor raped by police ASI

पीड़ित ने बताया कि उस अधेड़ ने भी एक साल तक उसे बहुत तंग किया, नौकरानी की तरह रखा और मारा पीटा। अधेड़ कहते रहे कि उन्होंने उसे खरीदा है। बड़ी मुश्किल से उनके चुंगल से छूट कर आई और परिवार को सारी बात बताई।

परिजनों ने बताया कि पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है लेकिन पुलिस के कुछ लोग आरोपी का पक्ष ले रहे हैं। राज्यीय अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष डॉ. वेरका ने अमृतसर वेस्ट के एसीपी गुरशरण सिंह को इस केस में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

बहन की दोस्त आई, भाई ने कर दिया रेप

Dalit minor raped by police ASI

एक अन्य केस में 13 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया कि उसके घर के सामने रहने वाले लड़के ने उसको अपनी बहन के जरिए घर बुलाकर दुराचार किया और उसके एक दोस्त ने उसकी अश्लील फोटो खींची।

दोनों ने धमकियां दी कि अगर किसी को बताया तो उसकी फोटो इंटरनेट पर डाल दी जाएगी। डॉ. वेरका ने अमृतसर देहाती के डीएसपी बलजीत सिंह को इस मामले में आरोपियों को जल्दी से जल्दी पकड़ने के लिए कहा।

आयोग के सामने पेश हुए डीएसपी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और फोटो खींचने वाले आरोपी को जल्दी पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed