फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dadri Sadar police station registered case against man and his girlfriend on complaint of his wife

चरखी दादरी: प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में था युवक, पत्नी को यूं मिली खबर और फिर हो गया हंगामा

Thu, 28 Sep 2023 11:14 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Sep 2023 11:14 AM IST
सार

भिवानी निवासी महिला ने बताया कि करीब 20 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं जिनमें से दो बेटे उसके हैं जबकि उसने भाई की लड़की को पंचायती तौर पर गोद लिया हुआ है। महिला ने बताया कि पिछले कई साल से उसके पति का चाल-चलन ठीक नहीं है। भाई की पत्नी के साथ उसके संबंध थे।

विज्ञापन
Dadri Sadar police station registered case against man and his girlfriend on complaint of his wife
पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

भिवानी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पत्नी की आईडी पर अपने और अपने साले की पत्नी के लिए कमरा बुक कर लिया। भनक लगते ही उसकी पत्नी वहां पहुंच गई और दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर दादरी सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में भिवानी निवासी महिला ने बताया कि करीब 20 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं जिनमें से दो बेटे उसके हैं जबकि उसने भाई की लड़की को पंचायती तौर पर गोद लिया हुआ है। महिला ने बताया कि पिछले कई साल से उसके पति का चाल-चलन ठीक नहीं है। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी सगी भाभी और उसके पति के बीच नाजायज संबंध हैं। इस बात को वह साबित भी कर चुकी है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कांग्रेस के विधायक सुखपाल गिरफ्तार, आठ साल पुराने मामले में कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के अनुसार पति के नाजायज संबंध को लेकर पंचायत भी हुई जिसमें दोनों ने गलती मान ली थी। लेकिन 20 सितंबर को उसे पता चला कि उसका पति उसकी भाभी को लेकर चरखी दादरी के लोहारू रोड स्थित एक होटल में है। वहां शिकायतकर्ता महिला की आईडी प्रयोग की गई। पता चलते ही महिला परिजनों के साथ उस होटल में पहुंची और पति को रंगे हाथों पकड़ लिया। बाद में मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद अब इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। 

होटल में ही बेटे को दी धमकी 
शिकायकर्ता महिला के अनुसार जिस समय वो होटल पहुंची उसके साथ 20 वर्षीय बेटा भी था। उसके पति और भाभी ने बेटे को मारने और उसका कॅरिअर खत्म करने की धमकी भी दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी और उसके साथ मौजूद रिश्तेदार महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed