{"_id":"65b5f1e2d0a05c32b60e3296","slug":"cyber-fraud-with-a-young-man-in-charkhi-dadri-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: वीडियो कॉल उठाते ही हुआ कुछ ऐसा... युवक को देने पड़े 2.46 लाख, पुलिस तक पहुंची बात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Charkhi Dadri News: वीडियो कॉल उठाते ही हुआ कुछ ऐसा... युवक को देने पड़े 2.46 लाख, पुलिस तक पहुंची बात
Sun, 28 Jan 2024 11:53 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:53 AM IST
सार
हरियाणा के चरखी दादरी जिले में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पुलिसकर्मी बन पीड़ित को धमकाया। उसने केस दर्ज करने की बात कही। इससे पीड़ित काफी डर गया और आरोपी के खाते में लाखों रुपये की रकम जमा करवा दी। पुलिस ने शिकायत दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के चरखी दादरी जिले में एक व्यक्ति से 2.46 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि व्हाट्सएप पर पहले उसे न्यूड कॉल की रिकॉर्डिंग भेजी गई और इसके बाद एक शख्स ने उससे पुलिस अधिकारी बनकर बात कर रुपये मांगे। उक्त शख्स ने रुपये न देने पर मामला दर्ज करने की धमकी भी दी। फिलहाल दादरी साइबर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि गत 23 जनवरी को उसके पिता के पास एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। कॉल में एक नग्न लड़की थी और उसके पिता के कॉल रिसीव करते ही लड़की के सहयोगियों ने वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ली। 24 जनवरी को उसके पिता के व्हाट्सएप नंबर पर वो रिकॉर्डिंग भेजी गई।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसी दिन एक व्यक्ति का फोन आया और उसने खुद को पुलिस अधिकारी बताया। उक्त शख्स ने कहा कि जसबीर के खिलाफ एक शिकायत आई है। अगर इसे रफा-दफा करना है तो रुपये देने पड़ेंगे वरना इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा। सामाजिक बदनामी के डर से जसबीर ने आरोपियों के बैंक खाते में 2.46 लाख रुपये की नकदी डलवा दी। हालांकि बाद में ठगी का आभास होने पर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन