फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cyber fraud Rs 8.83 lakh with Army officer in Chandigarh crime news

Chandigarh: डिप्टी कमांडर के खाते से उड़ाए 8.83 लाख, शातिरों ने सैन्य अधिकारी को दी थी ये धमकी

Sun, 15 Feb 2026 10:43 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 15 Feb 2026 10:43 AM IST
सार

साइबर शातिरों ने सेना के अधिकारी को अपने जाल में फंसाकर उनके खाते से 8.83 लाख रुपये निकाल लिए। शातिरों ने डिप्टी कमांडर को धमकी देकर डराया और फिर ठगी कर डाली। 

विज्ञापन
Cyber fraud Rs 8.83 lakh with Army officer in Chandigarh crime news
cyber fraud - फोटो : amar ujala

विस्तार

पानी का बिल बकाया बिल का तुरंत भुगतान न करने पर पानी का कनेक्शन काटने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सेना के एक अधिकारी के बैंक खाते से 8.83 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में साइबर क्राइम थाना सेक्टर-17 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कर्नल दीपक कटोच ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में चंडीगढ़ सेक्टर 8 स्थित टेरिटोरियल आर्मी ग्रुप मुख्यालय वेस्टर्न कमांड में डिप्टी कमांडर के पद पर तैनात हैं। 5 फरवरी शाम करीब 7:55 बजे व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को जम्मू-कश्मीर के पीएचई विभाग का कर्मचारी बताया। आरोपी ने कहा कि पानी का बिल बकाया है और तुरंत भुगतान नहीं किया तो पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर उनसे एपीके फाइल डाउनलोड करवाई।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार आरोपी ने पहले उपभोक्ता नंबर और फिर बैंक कार्ड की जानकारी ली। शुरू में कार्ड से पेमेंट फेल होने का मैसेज आया। इसके बाद आरोपी ने नेट बैंकिंग से भुगतान करने के लिए कहा। कुछ देर बाद कर्नल दीपक को मैसेज मिला कि उनकी एफडी बंद कर सेविंग खाते में 13.72 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 8.83 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस मोबाइल नंबर, बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल डाटा की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed