फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cyber crime: ask ATM password and Fifteen million Shopping

एटीएम कार्ड बनवा रहे हैं तो पढें यह खबर

Thu, 03 Jul 2014 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Jul 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
cyber crime: ask ATM password and Fifteen million Shopping

सेक्टर-22 निवासी हिमांशु को नया एटीएम कार्ड बनवाना महंगा पड़ गया। एटीएम कार्ड अप्लाई करने के बाद एक युवक ने उसे फोन कर पासवर्ड पूछा और एक लाख 26 हजार की शॉपिंग कर ली।

विज्ञापन


हिमांशु ने साइबर सेल में शिकायत दी है। जांच में पता चला कि हिमांशु को झारखंड के नंबर से कॉल आई थी। साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सेक्टर-22 निवासी हिमांशु ने पुलिस को दी शिकायत में कहा एटीएम कार्ड पुराना होने पर 26 जून को सेक्टर-23 के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नए कार्ड के लिए अप्लाई किया था। 28 जून को उसे 07250869745 नंबर से एक कॉल आई। कॉल करने वाले बताया वह मुंबई एसबीआई ऑफिस के टेक्निकल स्टाफ से राहुल बोल रहा है।
विज्ञापन


आपका एटीएम कार्ड बनाने का आवेदन उसके पास आया है। पुराना एटीएम कार्ड बंद करने के लिए राहुल ने उससे पासवर्ड समेत अन्य जानकारी पूछी। उसने बताया फोन बंद होने के कुछ घंटों के बाद ही उसके अकाउंट से शॉपिंग होने के मैसेज आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन दुबारा एटीएम कार्ड की जानकारी लेने के लिए युवक ने उनसे पूछताछ की। बार-बार अकाउंट से रुपये निकलने के मैसेज आने के बाद उन्होंने बैंक में जाकर एंट्री कराई।

इसमें पता चला कि उसके अकाउंट से एक लाख 26 हजार की शॉपिंग हो चुकी है। इसके बाद उसने साइबर सेल में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed