{"_id":"9bfd9ffafa25c3faa991d1e7c5cc69db","slug":"cyber-cell-arrested-3-man-from-delhi-for-atm-fraud-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर क्रेडिट और एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर करते थे ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर क्रेडिट और एटीएम कार्ड की डिटेल लेकर करते थे ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर महीने 25 लोगों से एटीएम और क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर लाखों की ठगी करने वालों को यूटी पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सेल ने दिल्ली के रोहिणी में कस्टमर केयर सेंटर चलाने वाले तीन युवकों को सेक्टर-22 निवासी हरजीत सिंह के क्रेडिट कार्ड से 23 हजार से अधिक की ऑनलाइन खरीदारी करने के आरोप में पकड़ा है। इनकी पहचान वंश अरोड़ा, आशीष मेहता और रवि शर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
तीनों युवक दिल्ली के रोहिणी के रहने वाले हैं। पुलिस ने वंश अरोड़ा को जिला अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है, अन्य दो आरोपियों आशीष और रवि को बुधवार को पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि आरोपियों से 15 सिम कार्ड और दो वॉकी टॉकी बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने सभी सिम कार्ड फर्जी आईडी पर लिए थे। आरोपी इन्हीं सिम कार्ड से देश भर में फोन करते थे। फोन कर बताते थे कि वह बैंक कर्मचारी हैं और उनका कार्ड बंद हो गया है।
इसके बाद वह कार्ड धारकों को डबल पिन सिक्योरिटी नंबर मुहैया करवाने का आश्वासन देकर लोगों से उनकी जन्म तिथि, कार्ड नंबर की जानकारी ले लेते थे। इसके बाद आरोपी लोगों के खातों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते थे।
हर महीने सात लाख की ठगी
पुलिस ने बताया कि आरोपी देश भर में लोगों को फोन करते थे और एक माह में 20 से 25 लोग झांसे में आ जाते थे। इस तरह हर महीने करीब सात लाख रुपये की ठगी करते थे।
वेबसाइट चलाने वालों से लेते थे मोबाइल फोन रिकार्ड
पुलिस का कहना है कि आरोपी शॉपिंग वेबसाइट वालों को पैसे देकर लोगों के फोन और कार्ड का डाटा लेते थे। इसके बाद लोगों को फोन करते थे।
तीन आरोपियों में एक युवक हैकर
पुलिस ने बताया कि तीनों में एक आरोपी आशीष मेहता हैकिंग भी करता था। इसके जरिए भी वह डाटा इकट्ठा करते थे। जबकि रवि शर्मा एमएससी और वंश बीए किए हुए है।