Punjab News: पठानकोट में सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत, लुधियाना में ASI की गई जान
लुधियाना के थाना सिधवां बेट में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जरनैल सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। किशनपुरा सिधवां बेट रोड पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर थाने की तरफ जा रहे जरनैल सिंह को शनिवार रात नौ बजे के करीब किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पठानकोट में जालंधर हाईवे पर ढाकी जट्टां दी मीलवां के पास दो गाड़ियों की टक्कर में कार सवार सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अंकुश महाजन निवासी मीरथल के रूप में हुई है। जबकि कार में सवार मृतक का बड़ा भाई नीरज और पिता धर्मपाल जख्मी हैं। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटनास्थल से अज्ञात चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर नंगलभूर थाने की पुलिस भी पहुंची। यह घटना शनिवार रात की है।
गांव मीरथल में किसी की रिटायरमेंट पार्टी को लेकर पठानकोट में प्रोग्राम था। पिता धर्मपाल अपने दोनों बेटों सीआरपीएफ जवान अंकुश महाजन और नीरज के साथ पठानकोट प्रोग्राम में शामिल होने जा रहे थे। बाप के साथ दोनों बेटे प्रोग्राम में शामिल होने के बाद पठानकोट से मीरथल लौट रहे थे। कार को अंकुश चला रहा था। जब वह नेशनल हाईवे पर ढाकी जट्टा दी मीलवां के पास पहुंचे तो आगे जा रहे अज्ञात वाहन से इनकी टक्कर हो गई।
हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से कार से अंकुश की लाश को डिग्गी खोलकर पीछे से निकाला और एबुलेंस बुलाकर घायल धर्मपाल और नीरज को अस्पताल पहुंचाया। एएसआई कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने घायलों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हलवारा: सब इंस्पेक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत
उधर, लुधियाना के थाना सिधवां बेट में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जरनैल सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। किशनपुरा सिधवां बेट रोड पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर थाने की तरफ जा रहे जरनैल सिंह को शनिवार रात नौ बजे के करीब किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि ड्यूटी खत्म होने के बाद वो घर जा रहे थे।
किशनपुरा सिधवां बेट रोड पर गुरुद्वारा भोरा साहिब के समीप व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हालत में गिरा था। पास ही मोटरसाइकिल भी पड़ा था। उन्होंने रुक कर देखा तो वर्दी पहने जख्मी हालत में पड़े असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर जरनैल सिंह दर्द से कराह रहे थे। एंबुलेंस का प्रबंध कर राहगीरों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल सिधवां बेट ले जाया गया।
हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टर ने सिविल अस्पताल जगरांव भेज दिया। जगरांव सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान जरनैल सिंह की मौत हो गई। एएसआई हरविंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक जरनैल सिंह को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राजविंदरपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास और दूरदराज के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम करवा वारिसों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि ये हिट एंड रन का गंभीर मामला है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।