फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Criminals Loot Wheat From Godown In Kartarpur

पंजाबः जालंधर में लुटेरे बेखौफ, चौकीदार को बंधक बना 650 बोरी गेहूं लूटा

Mon, 22 Jul 2019 07:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Jul 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Criminals Loot Wheat From Godown In Kartarpur
लूट के बाद मामले की जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाइवे पर करतारपुर में लुटेरों ने रविवार देर रात पनग्रेन के गोदाम पर धावा बोलकर 650 बोरी गेहूं लूट लिया। लुटेरों चौकीदारों को बंधक बनाकर 650 गेहूं की बोरियां ट्रक में भरकर भाग गए। किसी तरह से चौकीदार कमरे का दरवाजा तोड़ बाहर निकले और शोर मचाया। करतारपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। सूचना पाकर डीएसपी करतारपुर सुरिंदरपाल मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।

विज्ञापन


डीएसपी सुरिंदर पाल ने बताया कि रविवार की रात करीब एक बजे दो दर्जन के करीब लोग पनग्रेन के गोदाम की दीवार फांद कर अंदर घुसे थे। अंदर घुसते ही उन्होंने चारों चौकीदारों से मारपीट करनी शुरू कर दी। दातर से वार कर एक चौकीदार को घायल कर दिया। 
विज्ञापन


साथी को घायल देखकर बाकी तीनों चौकीदार डर गए तो उन्होंने सरेंडर कर दिया। लुटेरों ने सभी चौकीदारों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद एक ट्रक अंदर आया। लुटेरों ने गोदाम का ताला तोड़कर 650 गेहूं की बोरियां ट्रक पर लाद ली और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकीदार रणजीत सिंह, अमरीक सिंह ने बताया कि किसी तरह से उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ा और बाहर आकर शोर मचाया। इसके बाद फोन कर करतारपुर पुलिस को सूचना दी। लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टोल प्लाजा से भी रिकॉर्ड निकलवा रही है। एसएसपी नवजोत माहल का कहना है कि लुटेरों का संगठित गिरोह है और सूबे में पहले भी वारदात कर चुका है। ऐसे गिरोह की लिस्ट निकलवाकर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed