फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime news, student run away with answer sheet, campus news, haryana news, fatehabad

फेल होने के डर से आंसरशीट लेकर भागा छात्र, आग लगा दी

Fri, 18 Mar 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Fri, 18 Mar 2016 10:22 AM IST
विज्ञापन
crime news, student run away with answer sheet, campus news, haryana news, fatehabad
जलते हुए कागज - फोटो : डेमो फोटो
बोर्ड एग्जाम में फेल होने के डर से एक छात्र आंसरशीट लेकर भाग गया और घर जाकर उसमें आग लगा दी। घटना फतेहाबाद की है। यहां के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दसवीं कक्षा के परीक्षा केंद्र में एक छात्र गणित के पेपर की आंसरशीट लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद घर जाकर उसने खुद आसंरशीट को आग लगा दी। पुलिस द्वारा आरोपी छात्र को हिरासत में लेने के बाद छात्र ने खुद खुलासा किया कि उसने परीक्षा में पास होने के लिए यह सब कुछ किया। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, छात्र नाबालिग है इसलिए उसे बेल मिल गई।
विज्ञापन


मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 10वीं कक्षा की गणित की परीक्षा थी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद के परीक्षा केंद्र में परीक्षा खत्म होने पर ड्यूटी पर तैनात अध्यापक सेवा सिंह छात्रों से आंसरशीट लेने लगे। इसी दौरान एक छात्र आंसर शीट लेकर फरार हो गया। सेवा सिंह ने इसकी सूचना केंद्र अधीक्षक को दी। केंद्र अधीक्षक ने आरोपी छात्र का डाटा देखा तो उसकी पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केंद्र अधीक्षक ने इसकी सूचना छात्र के परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद छात्र को हिरासत में ले लिया। छात्र से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने आंसरशीट को जला दिया है। पुलिस छात्र को साथ लेकर गई और जलाई गई आंसर शीट की प्रतियों को कब्जे में ले लिया। बाद में, अध्यापक सेवा सिंह की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।


आंसरशीट गुम कर दो पास हो जाओगे
पकड़े जाने के बाद छात्र ने खुलासा कि उसे किसी युवक ने बताया था कि अगर आंसरशीट गायब कर दो तो बोर्ड पास कर देता है। उसका गणित का पेपर अच्छा नहीं हुआ था। इसलिए उसने पेपर को गायब करने की मंशा से आग ही लगा दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed