फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   crime, chandigarh crime, rikha thief arrested, Chandigarh

पीड़ित ने खुद पकड़ा रिक्शा चोर, पुलिस को सौंपा

Sun, 10 Apr 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 10 Apr 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
crime, chandigarh crime,  rikha thief arrested, Chandigarh
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
चोरी किए रिक्शे को चला रहे व्यक्ति को पीड़ित ने खुद काबू कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सेक्टर 30 निवासी दविंदर कुमार ने बताया कि तीन अप्रैल को वह साईं बाबा मंदिर गया था। उसका रिक्शा बाहर ही खड़ा था। जब वह माथा टेककर बाहर आया तो उसका रिक्शा गायब था।
विज्ञापन


उसने रिक्शे को इधर उधर तलाश किया। लेकिन कोई पता नहीं चला। वीरवार को वह सेक्टर 29 के केरोसिन पंप के पास बैठा था। तभी उसने देखा कि एक व्यक्ति उसका रिक्शा चलाते हुए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने रिक्शे को पहचान लिया। उसने दौड़कर व्यक्ति को काबू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान अश्वनी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed