फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   creepy murder of wife for illegal Relationship

अवैध संबंध में रोड़ा बनी तो दरिंदा बना पति

Tue, 23 Sep 2014 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Updated Tue, 23 Sep 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
creepy murder of wife for illegal Relationship

अवैध संबंध में पत्नी रोड़ा बनी तो पत्नी को मारकर घर के अंदर ही दफन कर दिया। दरअसल पंजाब के बठिंडा वासी जीता सिंह के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे जिसे उसकी पत्नी परमजीत कौर रोकती थी।

विज्ञापन


आखिर पति ने रोड़ा बनी पत्नी को मार कर घर के अंदर ही जमीन में दफना दिया। पत्नी की गुमशुदगी के बारे में उसने अफवाह फैला दी कि वह किसी के साथ भाग गई।

दो वर्षो से वह अपने ससुराल सहित अन्य लोगों को यही कहानी सुनाकर मूर्ख बनाता रहा। दो साल बाद जीत सिंह अपना मकान किसी और को बेचकर चला गया। मामले का खुलासा दो साल हुआ है। तब तक सब यही मानते रहे कि उसकी पत्नी किसी के साथ भाग गई है।

विज्ञापन

ऐसे हुआ हत्या का सनसनीखेज खुलासा

creepy murder of wife for illegal Relationship

पत्नी की हत्या का राज राज ही बना रहता यदि जीत सिंह ने अपना मकान मनजीत सिंह निवासी घुम्मनकलां को न बेचा होता। दरअसल मकान खरीदने के बाद मनजीत सिंह उसमें नए सिरे के काम करवाना चाहता था।

इसी कड़ी में मकान को तोड़ कर उसकी नींव के लिए खुदाई की जा रही थी। खुदाई के दौरान वहां एक मानव कंकाल मिलने से हड़क‌ंप मच गया।

सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि यह कंकाल परमजीत कौर पत्नी जीता सिंह का है।

एक के बाद एक खुलती गई कड़ियां

creepy murder of wife for illegal Relationship

इसके बाद एक के बाद एक कड़ी खुलती चली गई। मौड़ मंडी पुलिस ने पत्नी को मारकर जमीन में दफन करने के आरोप में गांव घुम्मनकलां के जीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।

डीएसपी मौड़ मंडी जसपाल सिंह औलख ने बताया कि पता चला कि जीता सिंह के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे जिसे उसकी पत्नी परमजीत कौर रोकती थी। आखिर पति ने पत्नी को मार कर घर की जमीन में दफना दिया।

पत्नी की गुमशुदगी के बारे में अफवाह फैला दी कि वह किसी के साथ भाग गई। डीएसपी ने बताया कि मकान बेचने के बाद जीता सिंह अक्सर घर के चक्कर लगाता था, पूछने पर वह टालमटोल करता था।

उसकी इस करतूत का भंडाफोड़ मकान की खुदाई के बाद हो गया। जीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed