कूलर में मिला युवक का सिर कटा शव, मच गया हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुद्वारे के गेस्ट हाउस के एक कमरे के बाहर लगे हुए कूलर से युवक का सिर कटा शव मिला तो मच गया हड़कंप। मामला पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ का है। यहां पायल हलके के गुरुद्वारा करमसर राड़ा साहिब की सराय में एक कमरे के बाहर लगे कूलर से सिर कटी लाश बरामद हुई।
प्रबंधकों के अनुसार सोमवार दोपहर को कमरा नंबर 76 बुक करवाया गया था। मंगलवार सुबह सफाई कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। जानकारी के अनुसार सफाई सेवकों ने कमरे के फर्श और बिस्तर खून से सने देखे।
मौके पर पहुंचे प्रबंधकों ने 80 नंबर कमरे के बाहर लगे एक कूलर से बदबू आती देख उसे खोलकर देखा तो उसमें एक सिर कटी लाश पड़ी मिली।
इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के सेक्रेटरी ने बताया कि रघुवीर सिंह नाम के व्यक्ति ने सोमवार दोपहर को आईडी प्रूफ देकर कमरा बुक करवाया था। कमरा बुक करने के लिए बधनी नाम का आदमी भी साथ में आया था।
सफाई के लिए कमरा खोला तो अंदर खून ही खून था
बधनी गुरुद्वारे के सेवादार जसविंदर सिंह को जानता है। उसने ही कह कर कमरा दिलवाया था। ये कमरा तीन चार घंटे के लिए ये कहकर बुक करवाया गया था कि उनके साथ कुछ और संगत और महापुरुष आ रहे हैं और उन्होंने कुछ समय के लिए यहां रुकना है।
वह कल ही कुछ देर बाद चाबियां देकर चले गए। मंगलवार सुबह जब सेवादारों ने सफाई के लिए कमरा खोला तो अंदर खून ही खून था। बदबू आने पर कमरे के बाहर लगे कूलर को खोला गया तो वहां एक लाश पड़ी थी जिसका सिर नहीं था।
हरजिंदर सिंह, एसएचओ पायल ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के कमरा नंबर 80 के कूलर से एक लाश बरामद हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।
जो आईडी देकर रघुवीर सिंह ने कमरा बुक करवाया था, उसमें जगरांव का एड्रेस है, लेकिन ये आईडी वोटर लिस्ट में नहीं है। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।