फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cousin murder his Cousin with friends in batala

जाना था दुबई, मौसेरे भाई ने दोस्त संग रची खूनी साजिश, इलाके में फैल गई सनसनी

Tue, 24 Jul 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब) Updated Tue, 24 Jul 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
 Cousin murder his  Cousin with friends in batala
घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिसकर्मी
बटाला के गांव मसानिया में रविवार को देर रात को कुछ साथियों के साथ मिलकर एक अपने ही सगे ने मौसेरे भाई हीरा मसीह (22) निवासी गांव मसानियां पर तेजधार हथियारों से उसकी हत्या कर दी। गंभीर हालत में हीरा को पहले बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते उसे अमृतसर रेफर कर दिया। लेकिन सोमवार सुबह हीरा मसीह की मौत हो गई। सोमवार को सुबह बटाला के सिविल अस्पताल में शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।
विज्ञापन


वहीं गांव के लोगों का कहना है कि मुख्य आरोपी रूबी मसीह के साथी विजय मसीह की भाभी से हीरा मसीह अकसर फोन पर बातें करता रहता था। इसी बात से रूबी और विजय मसीह गुस्से में थे। बता दें कि हीरा मसीह मंगलवार को वर्क परमिट पर फ्लाइट से दुबई जाने वाला था। लेकिन विदेश जाने से पहले ही उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक हीरा मसीह के पिता बिट्टू मसीह के बयान पर 11 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन



 

रात को खेत से लौटते वक्त किया हमला

 Cousin murder his  Cousin with friends in batala
सांकेतिक तस्वीर
जानकारी के अनुसार हीरा मसीह और उसका पिता बिट्टू मसीह रविवार को रात करीब 9 बजे धान की रोपाई कर वापस अपने घर आ रहे थे। रास्ते में हीरा मसीह के मौसरे भाई रूबी मसीह, विजय मसीह ने अपने कुछ साथियों संग मिलकर हीरा की पहले पिटाई की और तेजधार हथियारों से हीरा पर वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।

इसके बाद जब हमलावरों को तसल्ली नहीं हुई तो वह दोबारा हीरा के घर पहुंचे और वहां फिर से उसे पीटा। घायल हीरा को बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने हीरा की नाजुक हालत को देखते उसे अमृतसर रेफर कर दिया। सोमवार को सुबह हीरा मसीह की वहां मौत हो गई।      

रंजिश की दो वजहें आई समाने
वहीं थाना कादियां के एसएचओ सुदेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक हीरा मसीह के पिता बिट्टू मसीह के बयान पर मुख्य आरोपी रूबी मसीह, विजय मसीह समेत 11 लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। एसएचओ ने बताया कि जांच में दो बातें सामने आई हैं, पहली कि हीरा मसीह आरोपी विजय मसीह की भाभी से अकसर फोन पर बातें करता रहता था।

दूसरी हीरा के पिता बिट्टू मसीह ने रूबी मसीह की बहन का अपने रिश्तेदारों में रिश्ता कराया था, जहां रूबी की बहन तंग रहती थी और रूबी के पारिवारिक सदस्य बिट्टू मसीह और उसके परिवार वालों को ही इसका जिम्मेदार मानते थे। जिससे वह हीरा और उसके पिता बिट्टू मसीह से रंजिश रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed