फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   couple thief of brother and sisterarrested by ludhiana police

भाई और बहन साथ करते थे चोरी, CCTV फुटेज की मदद से गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2016 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 30 Jun 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
couple thief of brother and sisterarrested by ludhiana police
Jail

भाई और बहन एक साथ बंद घरों को बनाते थे निशाना, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी हैबोवाल कलां निवासी राजन लूंबा और ममता है। उनके कब्जे से पुलिस को चोरी की एलसीडी, लैपटॉप, चांदी के कई बर्तन, चार मोबाइल, दो टैबलेट, सोने के गहने, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और एक एक्टिवा बरामद की है। पुलिस इनके एक फरार साथी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


एसीपी रुपिंदर कौर सरां का कहना है कि पकड़े गए आरोपी भाई-बहन ने कुछ दिनों पहले सराभा नगर में रहने वाले चरणजीत सिंह की कोठी में चोरी की थी। कोठी से आरोपी 2.50 लाख नगद और सोने, चांदी के गहने चुरा ले गए थे। कोठी में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की हरकतें कैद हो गई। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच की और आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन


एसीपी सरां ने बताया कि आरोपी राजन कोई काम नहीं करता। वह नशा भी करता है। इसलिए अपने खर्चे पूरे करने के लिए उसने चोरियां करनी शुरू कर दी। वह चोरीशुदा सामान हैबोवाल अपनी बहन ममता के घर में रखता। ममता शादीशुदा है। राजन ने वारदात में अपनी बहन को भी अपने साथ शामिल कर लिया। फिर, दोनों भाई बहन अपने एक तीसरे साथी के साथ पॉश इलाके सराभा नगर, मॉडल टाउन, अगर नगर और बीआरएस नगर में रेकी करते। जो कोठी बंद होती, वह उन्हें निशाना बना लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ममता चोरी करने जाती तो अपने सात साल के बेटे को भी साथ ले जाती। एक कोठी को टारगेट कर दोनों भाई-बहन अंदर घुस जाते और अपने बेटे को बाहर खड़ा कर जाते, ताकि वह आने-जाने वालों पर नजर रख सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed