फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Couple swallowed poison, man in critical condition

परिजनों ने किया शादी से इंकार तो प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम

Sat, 23 Jul 2016 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लंबी
अमर उजाला ब्यूरो, लंबी Updated Sat, 23 Jul 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
Couple swallowed poison, man in critical condition
suicide by poision
गांव भीटीवाला में एक प्रेमी जोड़े ने शुक्रवार सुबह जहर निगलकर खुदकुशी करने की कोशिश की। प्रेमी की हालत गंभीर है, प्रेमिका की हालत स्थिर बताई जा रही है। दोनों बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। भीटीवाला का एक प्रेमी जोड़ा वीरवार रात करीब 10 बजे अपने घर से भागकर खेतों में एक मोटर पर चला गया। वहां पूरी रात बिताने के बाद शुक्रवार सुबह दोनों ने वहां पर रखी कीटनाशक दवा निगल ली।
विज्ञापन


कुछ समय बाद खेत का मालिक किसान वहां पहुंचा तो उसने दोनों को तड़पते हुए देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। उन्हें तुरंत लंबी के अस्पताल में फिर गांव बादल के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां से उन्हें बठिंडा के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को परिजन उन्हें बठिंडा के एक निजी अस्पताल में ले गए। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की का परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था। थाना लंबी पुलिस के अनुसार दोनों अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। बयान मिलने के बाद ही बनती कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed