{"_id":"6422a967a6f8bb8b6b071709","slug":"couple-of-jalandhar-shot-dead-in-manila-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: जालंधर की दंपती की मनीला में हत्या, घर में घुसकर युवक ने मारी गोलियां, CCTV फुटेज में दिखा हत्यारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: जालंधर की दंपती की मनीला में हत्या, घर में घुसकर युवक ने मारी गोलियां, CCTV फुटेज में दिखा हत्यारा
Tue, 28 Mar 2023 02:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 28 Mar 2023 02:16 PM IST
सार
हत्यारा शनिवार रात करीब 10 बजे मनीला में सुखविंदर सिंह बिंदा के घर में घुसा और कुछ देर उसके भाई से बात की। इसके बाद हमलावर ने पहले उनके भाई को गोली मारी। उनके भाई की पत्नी किरणदीप कौर गोली की आवाज सुनकर बाहर आई तो हमलावर ने उसे भी गोली मार दी।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखा हत्यारा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के गोराया के मूल निवासी दंपती की मनीला में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया। मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह बिंदा (41) पुत्र संतोख सिंह और उनकी पत्नी किरणदीप कौर (33) पुत्री गुरदावर सिंह लंबरदार निवासी गांव चचराड़ी जिला जालंधर के रुप में हुई है। दोनों की 25 मार्च को मनीला में उनके घर में गोली मार कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतक के भाई लखवीर सिंह ने बताया कि वह भी मनीला में रहता है और कुछ समय पहले ही पंजाब लौटा है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि हत्यारा शनिवार रात करीब 10 बजे मनीला में उनके घर में घुसा और कुछ देर उसके भाई से बात की। इसके बाद हमलावर ने पहले उनके भाई को गोली मारी। उनके भाई की पत्नी किरणदीप कौर गोली की आवाज सुनकर बाहर आई तो हमलावर ने उसे भी गोली मार दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परिवार पिछले 19 साल से मनीला में फाइनेंस का कारोबार कर रहा था। मृतक सुखविंदर सिंह बिंदा का भाई लखवीर सिंह, भाई रणजीत सिंह, चाचा मंजीत सिंह और चाचा बहादुर सिंह सभी रह रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: देश में पहली बार पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने किया ChatGPT का इस्तेमाल, आरोपी की जमानत की खारिज
मृतक के पिता संतोख सिंह व मां परमजीत कौर ने बताया कि उनकी बहू 5 महीने पहले ही मनीला गई थी। वहीं दूसरी ओर किरणदीप कौर के पैतृक गांव चचराड़ी में भी मातम पसरा हुआ है। किरणदीप कौर के पिता गुरदावर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी की शादी को तीन साल हुए थे। इस घटना के बारे में उन्हें कल दोपहर पता चला है। उन्होंने पंजाब और भारत सरकार से मांग की कि उनके बच्चों के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए।