फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Couple commit suicide on rail track at kalka, panchkula news

शताब्दी के नीचे कटकर प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, महिला पहले से शादीशुदा

Tue, 25 Apr 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका Updated Tue, 25 Apr 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
Couple commit suicide on rail track at kalka, panchkula news
शताब्दी के नीचे कटकर प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड
कालका-सूरजपुर ट्रैक पर सोमवार को कालका बस अड्डे के पीछे एक प्रेमी जोड़े ने शताब्दी ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार के नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस लगभग 12 बजे कालका पहुंचने वाली थी कि बस अड्डे के पीछे युवक व युवती ने जान दे दी।
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मामले की सूचना पाकर वह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। मौके से मृतक का आधार कार्ड मिला है, जिसमें उसका नाम अवतार सिंह लिखा था। इसके आधार पर जीआरपी ने दोनों की शिनाख्त की है।
विज्ञापन


जीआरपी ने दोनों शव कब्जे में ले कालका के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी के अनुसार यह खुदकशी का मामला है।  युवक की पहचान कुरुक्षेत्र के दमोजा गांव निवासी अवतार सिंह के रूप में हुई है। जबकि युवती की पहचान पटियाला के रोहड़ निवासी राजविंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी पवन कुमार से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला विवाहिता थी, उसके दो बच्चे भी हैं। अवतार सिंह क्लीनर था। मृतका का पति गुरमीत ट्रक चालक है। दोनों का आपस में घर आना जाना था। अवतार के अपने उस्ताद की पत्नि के साथ प्रेम संबंध हो गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों घर से करीब चार दिन से लापता थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed