{"_id":"6527a05b5fb89dc5ce0a85d7","slug":"couple-accused-of-theft-in-name-of-physiotherapy-caught-by-gurdaspur-police-2023-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gurdaspur: पुलिस के हत्थे चढ़ी 'बंटी-बबली' की जोड़ी, फिजियोथैरेपी करने के बहाने घरों में घुसकर करते थे चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Gurdaspur: पुलिस के हत्थे चढ़ी 'बंटी-बबली' की जोड़ी, फिजियोथैरेपी करने के बहाने घरों में घुसकर करते थे चोरी
Thu, 12 Oct 2023 12:59 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:59 PM IST
सार
पकड़ा गया दंपती फिजियोथैरेपिस्ट है। दोनों जिस घर में घुसते थे, वहां के लोगों में प्यार और विश्वास पैदा कर खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। दंपती के खिलाफ अब तक फिजियोथैरेपी के बहाने पांच घरों में चोरी करने के मामला दर्ज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
फिजियोथैरेपी के नाम पर लोगों के घरों में घुसकर चोरी करने के आरोपी पति-पत्नी गुरदासपुर पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। पति-पत्नी प्यार और विश्वास पैदा कर खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। धारीवाल थाने की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दंपती के खिलाफ अब तक फिजियोथैरेपी के बहाने पांच घरों में चोरी करने के मामला दर्ज हैं। दोनों बंटी और बबली की कहानी की तरह वारदात को अंजाम देते थे।
पिछले महीने कल्याणपुर गांव निवासी भूपिंदर सिंह की पत्नी परमजीत कौर ने धारीवाल पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके घर में एक बीमार बुजुर्ग को फिजियोथैरेपी की जरूरत थी। इसके लिए एक फिजियोथैरेपिस्ट पति-पत्नी विने नंदा और शालू नंदा की सेवाएं ली गई थीं जो उनके घर आकर फिजियोथेरेपी करने लगा। इस जोड़े ने सभी के साथ पारिवारिक रिश्ता बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शर्मनाक: चंडीगढ़ के निजी स्कूल की 70 छात्राओं की अश्लील फोटो वायरल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का किया गया प्रयोग
विज्ञापन
पिछले महीने कल्याणपुर गांव निवासी भूपिंदर सिंह की पत्नी परमजीत कौर ने धारीवाल पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके घर में एक बीमार बुजुर्ग को फिजियोथैरेपी की जरूरत थी। इसके लिए एक फिजियोथैरेपिस्ट पति-पत्नी विने नंदा और शालू नंदा की सेवाएं ली गई थीं जो उनके घर आकर फिजियोथेरेपी करने लगा। इस जोड़े ने सभी के साथ पारिवारिक रिश्ता बनाया।
विज्ञापन
70 ग्राम सोना और नकदी ले गए चोर
जब परिवार को उन पर पूरा भरोसा हो गया तो 24 सितंबर को उन्होंने घर के सभी सदस्यों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनके घर से सोने के करीब 70 ग्राम के आभूषण और 65-70 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। धारीवाल पुलिस ने इस जोड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। धारीवाल पुलिस ने इन्हें उस समय पकड़ा जब दोनों कार में हिमाचल से आ रहे थे।
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: 17 महीने बाद हुआ सबसे बड़ा खुलासा... इस कारण गोलियों से भूना गया था मूसेवाला
एसएचओ धारीवाल सरबजीत सिंह ने बताया कि ये पति-पत्नी लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे थे। विने नंदा और शालू नंदा के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज हैं। पति-पत्नी के साथ-साथ उनके ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया गया है और इस बात की जांच की जा रही है कि इस ड्राइवर का हाथ वारदातों में है या नहीं । इसके अलावा वे ऐसे किसी वारदात कर हिमाचल प्रदेश से तो नहीं आए हैं। अदालत से उन्हें रिमांड पर लिया जा रहा है ताकि और खुलासे हो सकें।