फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Contractor arrested in child's death

करंट लगने से बच्चे की मौत मामले में ठेकेदार गिरफ्तार

Tue, 03 Dec 2013 09:05 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Tue, 03 Dec 2013 09:05 AM IST
विज्ञापन
Contractor arrested in child's death
मदनपुर चौक पर करंट लगने से हुई बच्चे की मौत के मामले में थाना फेज एक पुलिस ने मदनपुर चौक की देखरेख करने वाले ठेकेदार राम प्रताप को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उधर, हादसे की खबर मिलने के बाद नगर निगम की टीम ने भी रविवार रात करीब ग्यारह बजे मौके पर पहुंच कर जांच की।

पुलिस ने जुझार नगर निवासी ठेकेदार रामप्रताप के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। रामप्रताप को फोर्टिस अस्पताल ने मदनपुर चौक राउंड अबाउट की देखरेख का ठेका दिया था।

इस राउंड अबाउट के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी फोर्टिस के पास है। रामप्रताप पिछले करीब छह साल से इस राउंड अबाउट की देखरेख कर रहा था।

गौरतलब है कि रविवार दोपहर मदनपुर निवासी विष्णु (15) की राउंड अबाउट पर बिजली की तारों से करंट लगने से मौत हो गई थी। विष्णु अपने साथियों के साथ वहां खेल रहा था।
विज्ञापन


तभी कोई चीज निकालने के लिए उसने राउंड अबाउट पर लगे फौव्वारे को पानी सप्लाई करने वाली पानी की टंकी के मेनहोल में हाथ डाला। वहां पर बिजली की तारें थीं, विष्णु की कलाई उनसे छू गई। तारें छूते ही विष्णु को जोरदार करंट लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया, उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों का कहना था कि अगर मेनहोल का जालीदार ढक्कन बंद होता तो यह हादसा नहीं होता। मौके पर रोजाना रहने वाला माली भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed