{"_id":"0251d10da2487c8cc8d805c236914a3c","slug":"contempt-notice-to-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट का आदेश न माना, सीबीआई को अवमानना नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट का आदेश न माना, सीबीआई को अवमानना नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 15 Mar 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत लेते पकड़े गए आयकर विभाग के अधिकारी राकेश जैन की जब्त संपत्ति को अदालत के आदेश के बावजूद रिलीज न करने के मामले में सीबीआई जज विमल कुमार की अदालत ने सीबीआई को अवमानना का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
अदालत ने मामले में सीबीआई को 21 मार्च के लिए जवाब देने के आदेश जारी किए है। सेक्टर 22 के प्रापर्टी डीलर अशोक अरोड़ा ने छह फरवरी 2013 को सीबीआई को शिकायत दी थी कि आयकर अधिकारी राकेश जैन टैक्स बचाने में राहत पहुंचाने के नाम पर ढ़ाई लाख रुपये मांग रहे है। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने सेक्टर 22 स्थित घर पर ट्रैप लगाकर राकेश जैन को पचास हजा रुपये लेते काबू किया था।
विज्ञापन
राकेश जैन के घर से दो सोने की ब्रिक्स, 23 लाख रुपए नकगी, और बैक लॉकर से दो सोने की ईट समेत गहने बरामद किए थे।