{"_id":"570d45c54f1c1bb3104a6b19","slug":"consumer-forum-brookline-central-restaurant-restaurant-charged-312-for-two-bottle-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बोतल पानी के वसूले 312 रुपये, अब अदा करने होंगे 27 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बोतल पानी के वसूले 312 रुपये, अब अदा करने होंगे 27 हजार
ब्यूरो, अमर उजाला/ चंडीगढ़
Updated Wed, 13 Apr 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी की बोतल पर अधिक कीमत लेने पर उपभोक्ता फोरम ने ब्रूकलाइन सेंट्रल को सेवा में कोताही का दोषी करार दिया है। फोरम ने ब्रूकलाइन सेंट्रल को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को सात हजार रुपये मुआवजा और पांच हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करे। साथ ही 15 हजार रुपये जुर्माना के रूप में कंज्यूमर लीगल एड अकाउंट में जमा कराने को कहा है। यह निर्देश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-1 के सदस्य सुरेश कुमार सरदाना ने दिया है।
शिकायतकर्ता जगवीर सिंह कंग निवासी कोटला सम्शपुर जिला लुधियाना ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के एक मॉल स्थित मेसर्स ब्रूकलाइन सेंट्रल (हालसियोन इन्न हॉस्पिटलिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड) के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी। फोरम को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने पत्नी और पारिवारिक दोस्तों के साथ ब्रूकलाइन में डिनर करने गए थे।
इसका बिल उन्होंने दे दिया था। इसके बाद उन्होंने रेस्टोरेंट की काउंटर से ब्लू पाइन की दो सील पानी की बोतल खरीदी। इसका बिल 312 रुपये था। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बोतल पर मैक्सिमम रिटेल प्राइस 60 रुपये (सभी कर सहित) कीमत अंकित थी।
विज्ञापन
जबकि उनसे एक बोतल की कीमत 156 रुपये ली गई। उनसे 16.50 रुपये वैट, 12 रुपये सर्विस चार्ज और 7.39 रुपये सर्विस टैक्स के रूप में चार्ज किया गया।
शिकायतकर्ता ने फोरम को बताया कि रात बारह बजे रेस्टोरेंट से उन्हें 70 किलोमीटर दूर जाना था। उन्हाेंने पानी की बोतल के लिए 312 रुपये अदा किए और चले गए। ब्रूकलाइन सेंट्रल ने फोरम में पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने सेवा में कोताही नहीं की है। उन्होंने कहा कि सही चार्ज किया गया है।