{"_id":"58985f764f1c1b87523785b3","slug":"constable-commit-suicide-during-duty-period-pathankot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के दौरान सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्यूटी के दौरान सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Mon, 06 Feb 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
एक सिपाही ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सिपाही के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है और न ही उसे किसी ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया है।
मामून छावनी में एक सिपाही ने सोमवार को अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। थाना मामून के प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान सिपाही राजेश (25) यूनिट-2 नंबर-14945193-के पुत्र रामनारायण निवासी गांव खिदवाली, रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। सिपाही राजेश ने 9 मार्च 2013 को मामून छावनी में ड्यूटी ज्वाइन की थी।
मृतक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने लिखा है कि मुझे आत्महत्या करने के लिए किसी की ओर से तंग परेशान नहीं किया गया है। मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। थाना प्रभारी ने बताया कि राजेश के दो बडे़ भाई हैं। परिवार में यह सबसे छोटा हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी गई है।