{"_id":"576453e94f1c1b272a11b7b7","slug":"collision-in-student-union-inso-leader-dead-after-5-month-of-coma","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 महीने से कोमा से लड़ रहा इनसो नेता हार गया जिंदगी की जंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
5 महीने से कोमा से लड़ रहा इनसो नेता हार गया जिंदगी की जंग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Jun 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
इनसो छात्र नेता की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत में पेशी के दौरान जानलेवा हमला हुआ और कोमा में चल गया इनसो नेता। 5 महीने की लड़ाई के बाद हिम्मत टूट गई और हार गया जिंदगी की जंग। जिला अदालत में पेशी के दौरान हमले में घायल इनसो छात्र नेता ने पांच माह तक कोमा से लड़ने के बाद दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक जींद हरियाणा निवासी प्रदीप खटकड़ (24) चंडीगढ़ स्थित डीएवी सेक्टर 10 का पूर्व छात्र था और छात्र संगठन इनसो से जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
लड़ाई झगड़े के एक मामले में वह आठ जनवरी को सेक्टर 43 स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अपने दो साथियों प्रिंस और महिंदर के साथ पेशी पर आया था। पेशी के बाद तीनों शाम को सेक्टर 44 की एक दुकान पर खड़ा था। उसी समय तीन गाड़ियों में सवार तेजधार हथियारों से लैस दो दर्जन युवक आए और तीनों पर हमला कर फरार हो गए। हमले में तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए थे। जिसमें प्रदीप को सिर में गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन
चश्मदीदों ने 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पीसीआर घायल युवकों को जीएमसीएच-32 अस्पताल लेकर गई। जहां से प्रदीप को पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में कुछ दिन इलाज के बाद प्रदीप खटकड़ कोमा में चला गया था। इसके बाद प्रदीप के परिजन उसको गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
पीजीआई लाते समय रास्ते में हुई मौत
शुक्रवार को मेदांता ने भी जवाब दे दिया और प्रदीप खटकड़ के परिजन उसे लेकर पीजीआई आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्रदीप के दोस्त सोमवीर ने बताया कि शव को अभी जीएमएसएच 16 की मोर्चरी में रखवा दिया है।
हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं, मंत्री पर संरक्षण का आरोप
प्रदीप के दोस्तों ने आरोप लगाया कि अभी तक हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार नही किया है। मृतक के साथियों का कहना है कि आरोपियों को हरियाणा के मंत्री का संरक्षण प्राप्त है जिसकी वजह से पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार नही कर रही है। आठ जनवरी 2016 को सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था।