{"_id":"5720f8e14f1c1bf631a92155","slug":"collision-between-two-truck-burn","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
Updated Thu, 28 Apr 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार करीब साढ़े 10 बजे पिंजौर ब्लॉक के गांव नानकपुर के पास हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई और कुछ देर में ही दोनों ट्रक जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
ट्रकों में आग लगने की सूचना मिलते ही पिंजौर थाना प्रभारी महिंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की टीम भी घटना स्थल पर पहुंचीं। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब साढे़ 10 बजे एक बड़ा ट्रक हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ से पिंजौर की ओर आ रहा था, जबकि दूसरा ट्रक पिंजौर से नालागढ़ की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
पिंजौर ब्लॉक के गांव नानकपुर के पास ट्रकों में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोगों को दूर तक ट्रक टकराने की आवाज सुनाई दी। मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। करीब साढ़े 11 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। घटना में एक ट्रक चालक को चोटें आई हैं, जिसके चलते उसे बद्दी नालागढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जबकि अन्य ट्रक का चालक मौके से गायब था।
विज्ञापन
आग से हाईवे पर लगा जाम
हाईवे पर ट्रकों में आग लगने के बाद पुलिस ने वाहनों की आवाजाही बंद करवा दी, जिस कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आग बुझाने में करीब एक घंटे का समय लगा। वाहन चालकों को करीब दो घंटे परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना पिंजौर एसएचओ महिंद्र सिंह का कहना है कि दो ट्रकों में आमने सामने टक्कर होने के बाद आग लग गई थी। मौके पर दमकल विभाग की टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पा लिया परंतु तब तक ट्रक पूरी तरह जल गए थे घटना में जानी नुकसान नहीं हुआ है।