{"_id":"6ac8029f19fe0c6c510d8bff","slug":"strategy-formulated-for-the-him-milan-2026-festival-at-the-himachal-kalyan-sabha-session-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-142367-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हिमाचल कल्याण सभा के अधिवेशन में हिम-मिलन 2026 उत्सव पर बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हिमाचल कल्याण सभा के अधिवेशन में हिम-मिलन 2026 उत्सव पर बनाई रणनीति
विज्ञापन
कालका। हिमाचल कल्याण सभा के अर्द्धवार्षिक अधिवेशन में सभा का वार्षिक उत्सव हिम-मिलन 2026 धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सभा के प्रधान विजय ठाकुर की अध्यक्षता में हुए अधिवेशन में आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने हिम-मिलन को बेहतर और यादगार बनाने के लिए अपने सुझाव भी रखे।
महासचिव नवजीवन धीमान ने सभा की अर्द्धवार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कैशियर चमेल सिंह राणा ने वित्तीय रिपोर्ट पेश की। इस दौरान दीप सिंह ठाकुर, राजीव शर्मा, चमन लाल राणा, जगवीर ठाकुर और नरेश धीमान ने सभा की गतिविधियों को लेकर विचार रखे।
अधिवेशन में हिम-मिलन 2026 के आयोजन को लेकर सर्वसम्मति बनी। पदाधिकारियों ने कहा कि वार्षिक उत्सव के माध्यम से हिमाचली संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर रविंद्र पटियाल, रिखी राम, प्रेम कुमारी, कैप्टन देवी चंद, जितेंद्र कुमार, मनोहर लाल धीमान, सतीश शर्मा, रवि कुमार, रेखा बाली, विंद्रा बलिया, प्रेमी देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। जानकारी प्रेस सेक्रेटरी एवं वाइस चेयरमैन नरेश धीमान ने दी।