फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   College student killed in the village by bringing, bodies thrown in canal

गांव से लाकर होटल में कॉलेज छात्रा की हत्या, नहर में फेंका शव 

Wed, 30 Nov 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहाना Updated Wed, 30 Nov 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
College student killed in the village by bringing, bodies thrown in canal
हत्या - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र

उपमंडल के बरोदा थाना एरिया के एक गांव की 20 वर्षीय युवती की गोहाना के एक होटल में लाकर हत्या कर शव को गन्नौर के नजदीक खुबड़ू हेड के पास नहर में फेंक दिया गया। 

विज्ञापन

पुलिस ने होटल संचालक की पत्नी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अभी खुलकर कुछ भी बताने के लिए तैयार नहीं है। बताया जाता है कि बरोदा थाने के एक गांव की लड़की शहर के राजकीय कालेज में पढ़ती थी।
विज्ञापन


कालेज में आयोजित स्पोर्ट्स मीट के बाद 13 नवंबर को यह लड़की घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने बरोदा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। कई दिन बाद  भी जब पुलिस लड़की का कोई सुराग नहीं लगा पाई तो गांव भंडेरी के लोगों ने 20 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से  खानपुर कलां में मुलाकात कर कार्रवाई करने की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी कर रही है मामले की जांच

College student killed in the village by bringing, bodies thrown in canal
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

मुख्यमंत्री ने मामले में सोनीपत के एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के आदेश पर एसपी ने मामले की जांच का काम एससआईटी गोहाना को सौंप दिया, जिसमें गोहाना डीएसपी राजीव देशवाल के अलावा महिला डीएसपी भारती डबास व खानपुर महिला थाना प्रभारी कविता को भी शामिल किया गया। 

मामले की जांच करते हुए एसआईटी ने शहर के होटलों को खंगालना शुरू किया। पता चला है कि शहर के मुगलपुरा क्षेत्र में एक होटल में अनैतिक कार्य चल रहा है। यहीं पुलिस के कान खड़े हो गए तथा जांच शुरू की। 

पुलिस को पता चला कि करीब 15 दिन पहले होटल में एक युवती को लाया गया था जिसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने छानबीन को आगे बढ़ाया तो पता चला कि आरोपियों ने हत्या कर लड़की का शव खुर्दबुर्द करने के लिए गन्नौर के पास खुबडू नहर में डाल दिया। 

इस मामले में पुलिस ने देर शाम होटल संचालक की पत्नी और एक अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। देर शाम को महिला समेत दो को ड्यूटी मेजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया है। जहां से दोनों को रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed