फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   class 11th student commit suicide

11वीं की स्टूडेंट ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 30 Sep 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर Updated Wed, 30 Sep 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
class 11th student commit suicide

11वीं में पढ़ रही स्टूडेंट ने दरवाजे के पर बने रोशनदान की ग्रिल में चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना नगर निगम जोन पिंजौर के वार्ड नंबर-5 की हिमशिखा कॉलोनी की है।

विज्ञापन


मौके पर जांच अधिकारी बलबीर सिंह व गुरमेज सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। इसके अलावा सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके का मुआयना किया और नमूने एकत्रित किए । मौत के कारणों का पता अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार पंचरूखी गांव, जिला कांगड़ा हिमाचल निवासी बलदेव सिंह ठाकुर अपनी पत्नी सपना ठाकुर, बेटी शेफाली (16) व बेटे जतिन के साथ हिमशिखा कॉलोनी में दो वर्षों से किराये के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन


बलदेव सिंह हिमाचल के ही एक स्कूल में अध्यापक हैं और वे अधिकतर वहीं रहते हैं। उनके दोनों बच्चे केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स पिंजौर में स्थित केंद्रीय विद्यालय में पढ़ते हैं। शेफाली ने सोमवार रात खाना खाया और मंगलवार को होने वाले पेपर की तैयारी करने के लिए अपने कमरे में चली गई। जबकि मां और उसका भाई दूसरे कमरे में सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जब जतिन ने शेफाली को उठाने के लिए दरवाजा खटखटाया तो बहन ने दरवाजा नहीं खोला। पड़ोसियों ने जब दरवाजे को धक्का मारकर किसी तरह खोला तो अंदर शेफाली दरवाजे के रोशनदान की ग्रिल के साथ चुन्नी का फंदा बनाकर फंदे से लटकी थी। पैरों के पास स्टूल भी गिरा पड़ा था। आशंका है कि उसी स्टूल पर चढ़कर ही उसने फंदा लगाया होगा।


बलदेव सिंह ठाकुर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी शेफाली केंद्रीय विद्यालय में 11वीं में पढ़ रही थी। रात को टेलीफोन पर उसकी पत्नी से बात भी हुई थी। घर में सब ठीक था, बेटी पढ़ाई में भी ठीक थी। पता नहीं क्यों उसने यह कदम उठाया है। थाना प्रभारी महिंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed