{"_id":"535a0524f5879e3608972ba98c4606d1","slug":"class-11th-student-commit-suicide-at-zirakpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने पढ़ने के लिए डांटा तो 11वीं की छात्रा ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने पढ़ने के लिए डांटा तो 11वीं की छात्रा ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर,मोहाली
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडी मंदिर स्थित केंद्रीय विद्यालय में 11वीं में पढ़ाई करने वाली छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि पढ़ाई नहीं करने पर छात्रा की मां ने वीरवार को उसे डांट दिया था।
विज्ञापन
इससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान दर्ज करके धारा 174 के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
ढकोली चौकी इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि एमएस एनक्लेव ढकोली निवासी काजल शर्मा (18) चंडी मंदिर स्थित केंद्रीय विद्यालय में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। वीरवार को काजल ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद उसने पंखे के हुक से लटककर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो उसकी मां ने दरवाजा खटखटाया। इसके बाद उन्होंने खिड़की से कमरे में झांककर देखा तो काजल ने पंखे से फंदा लगा रखा था।
छात्रा के पिता सतीश शर्मा भारतीय सेना से रिटायर हैं। जांच में सामने आया कि छात्रा की मां पढ़ाई के लिए कई दिन से ध्यान देने के लिए कह रही थी। पढ़ाई नहीं करने पर वीरवार को उसकी मां ने काजल को डांट दिया था।