{"_id":"589f385e4f1c1b865237ce95","slug":"clash-in-doctor-patient-in-hospital-emergency-stopped","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर-मरीज भिड़े, अस्पताल में काम पड़ा ठप, इमरजेंसी भी बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर-मरीज भिड़े, अस्पताल में काम पड़ा ठप, इमरजेंसी भी बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 12 Feb 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
मरीज ने डॉक्टरों पर लगाए दुर्व्यवहार करने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल में शनिवार को मरीज के साथ आए लोगों की किसी बात पर डॉक्टरों के साथ बहसबाजी हो गई। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों का वीडियो बनाना शुरू कर दी। जब डॉक्टरों ने उनसे फोन छीना तो मरीज के परिजनों ने इसका विरोध किया। इसके बाद सिविल अस्पताल के सभी डॉक्टर इकट्ठा हो गए और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई।
इसके बाद डॉक्टरों ने इमरजेंसी सहित पूरे अस्पताल में कामकाज ठप कर दिया और सभी डॉक्टर इमरजेंसी के बाहर धरने पर बैठ गए। कई मरीजों ने डॉक्टरों से दवाई देने के लिए फरियाद की, लेकिन डॉक्टरों ने किसी की नहीं मानी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन दो की पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ पवन कुमार ने डॉक्टरों के साथ बात की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद डॉक्टर शांत हुए। पुलिस ने मरीज भूपिंदर सिंह के साथ तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पक्खोवाल रोड के रहने वाले भूपिंदर सिंह ने कहा कि शुक्रवार शाम को उनका एक्सीडेंट हो गया था। मोटरसाइकिल से टक्कर मारने वाले व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की। वह सिविल अस्पताल गया। भूपिंदर ने आरोप लगाया कि पहले तो डॉक्टरों ने उसका इलाज नहीं किया। फिर उसे प्राथमिक इलाज के बाद घर जाने को कहा, लेकिन उसने कहा कि उसे अस्पताल में दाखिल कर लिया जाए। डॉक्टरों ने इंकार कर दिया। उसने डॉक्टर से कहा कि उसे सीएमसी अस्पताल रेफर कर दे, लेकिन डॉक्टर ने वह भी नहीं किया। हालांकि बाद में उसे दाखिल कर लिया गया।

डॉक्टरों ने कहा, मरीज के साथियों ने की हाथापाई
मरीज ने डॉक्टरों पर लगाए दुर्व्यवहार करने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
भूपिंदर ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे डॉक्टर चेक करने आया और उसे एक्सरे करवाने के लिए जाने को कहा। उसने अस्पताल के मुलाजिमों से व्हील चेयर की मांग की, लेकिन नहीं मिली। इस पर उसने वहां से गुजर रहे डॉ. हरीश किरपाल से बात की। भूपिंदर ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उसके और उसके रिश्तेदारों के साथ दुर्व्यवहार किया और गालियां दी। जब उन्होंने इसका वीडियो बनाया तो डॉक्टरों ने उनका मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया और उन्हें धमकियां दी।
वहीं डॉ. किरपाल के साथ मौजूद डॉ. दविंदर ने कहा कि वह और डॉ. हरीश आपरेशन कर ओपीडी में जा रहे थे। इसी दौरान भूपिंदर सिंह के साथ उनके तीन साथी अस्पताल के मुलाजिमों के साथ व्हील चेयर न होने के कारण बहस कर रहे थे। उन्होंने अस्पताल मुलाजिमों से अंदर जाने को कहा। इसी दौरान मरीज के साथियों ने डॉ. हरीश के साथ बहस करनी शुरू कर दी और वीडियो बनाने लगे।
जब डॉ. हरीश ने उन्हें वीडियो न बनाने के लिए कहा तो वह धमकियां देने लगे। उसके बाद सभी हुड़दंग मचाने लगे और उनके साथ हाथापाई की। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हाथापाई से नाराज डॉक्टरों ने कामकाज रोक दिया और धरने पर बैठ गए। वह आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे प्रदर्शन के बाद आरोपियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर डॉक्टर माने और काम पर लौटे।
पुलिस ने डॉक्टरों की शिकायत पर मरीज भूपिंदर सिंह के तीन साथियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उनकी पहचान में जुटी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पवन कुमार, एसएचओ, थाना डिवीजन दो