फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash in Congress workers to Occupy Shop

फिरोजपुरः दुकान पर कब्जे के लिए बीच सड़क आपस में भिड़े कांग्रेसी, जमकर चले लात- घूंसे

Sat, 12 Sep 2020 01:31 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुहरसहाए(फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुहरसहाए(फिरोजपुर) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 12 Sep 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Clash in Congress workers to Occupy Shop
आपस में भिड़ते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
सरकारी जमीन पर बनी दुकान के कब्जे को लेकर कांग्रेस का पूर्व सरपंच और कांग्रेसी पूर्व पार्षद सड़क पर भिड़ गए। दोनों कांग्रेसियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच के साथ लगभग बीस पुलिस मुलाजिम थे। पूर्व सरपंच पर गांव बाजेके में भी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। वायरल वीडियो के मुताबिक, पूर्व सरपंच के साथ आए लोग दुकान तोड़ने लगे थे। इसी बीच किसी ने पूर्व पार्षद को सूचित कर दिया। पार्षद वहां पहुंच गया और दोनों एक-दूसरे से गाली-गलौच हो गए।
विज्ञापन


देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे को लात-घूंसे मारने लगे। जब दोनों आपस में लड़ रहे थे तो एक पुलिस मुलाजिम उन्हें बचाने दौड़ता है। दुकान के साथ एक वाहन खड़ा है, जिस पर दुकान का सामान लादा जा रहा है। वीडियो में जो पूर्व सरपंच लड़ता हुआ दिखाई दे रहा है, उस पर गांव बाजेके में भी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। गांव बाजेके में जिस व्यक्ति की जमीन पर कब्जा किया है, उसे जमीन वापस दिलवाने के लिए किसान जत्थेबंदियां संघर्ष कर रही हैं। उधर, कांग्रेस के पूर्व पार्षद आत्मजीत सिंह (डेविड) का कहना है कि दुकान उसकी है और दुकान पर उसका कब्जा है।
विज्ञापन


कांग्रेसी पूर्व सरपंच उसकी दुकान पर कब्जा करने आया था। उसने गांव बाजेके में किसी व्यक्ति दुकान तोड़कर जमीन पर कब्जा किया है, उसका मामला अदालत में चल रहा है। इसके अलावा किसान जत्थेबंदियां भी पीड़ित व्यक्ति को सरपंच से जमीन दिलवाने के लिए संघर्ष कर रही है। पार्षद ने कहा कि पूर्व सरपंच के साथ बीस पुलिस मुलाजिम थे, जब गुरुहरसहाए थाना प्रभारी जसवरिंदर सिंह से पूछा कि पुलिस मुलाजिम दुकान पर क्यों भेजे हैं तो जसवरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने किसी पुलिस मुलाजिम को दुकान पर नहीं भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed