{"_id":"5f5c805dde93c829243f6a1c","slug":"clash-in-congress-workers-to-occupy-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुरः दुकान पर कब्जे के लिए बीच सड़क आपस में भिड़े कांग्रेसी, जमकर चले लात- घूंसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुरः दुकान पर कब्जे के लिए बीच सड़क आपस में भिड़े कांग्रेसी, जमकर चले लात- घूंसे
Sat, 12 Sep 2020 01:31 PM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुहरसहाए(फिरोजपुर)

Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
आपस में भिड़ते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी जमीन पर बनी दुकान के कब्जे को लेकर कांग्रेस का पूर्व सरपंच और कांग्रेसी पूर्व पार्षद सड़क पर भिड़ गए। दोनों कांग्रेसियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच के साथ लगभग बीस पुलिस मुलाजिम थे। पूर्व सरपंच पर गांव बाजेके में भी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। वायरल वीडियो के मुताबिक, पूर्व सरपंच के साथ आए लोग दुकान तोड़ने लगे थे। इसी बीच किसी ने पूर्व पार्षद को सूचित कर दिया। पार्षद वहां पहुंच गया और दोनों एक-दूसरे से गाली-गलौच हो गए।
देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे को लात-घूंसे मारने लगे। जब दोनों आपस में लड़ रहे थे तो एक पुलिस मुलाजिम उन्हें बचाने दौड़ता है। दुकान के साथ एक वाहन खड़ा है, जिस पर दुकान का सामान लादा जा रहा है। वीडियो में जो पूर्व सरपंच लड़ता हुआ दिखाई दे रहा है, उस पर गांव बाजेके में भी जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। गांव बाजेके में जिस व्यक्ति की जमीन पर कब्जा किया है, उसे जमीन वापस दिलवाने के लिए किसान जत्थेबंदियां संघर्ष कर रही हैं। उधर, कांग्रेस के पूर्व पार्षद आत्मजीत सिंह (डेविड) का कहना है कि दुकान उसकी है और दुकान पर उसका कब्जा है।
कांग्रेसी पूर्व सरपंच उसकी दुकान पर कब्जा करने आया था। उसने गांव बाजेके में किसी व्यक्ति दुकान तोड़कर जमीन पर कब्जा किया है, उसका मामला अदालत में चल रहा है। इसके अलावा किसान जत्थेबंदियां भी पीड़ित व्यक्ति को सरपंच से जमीन दिलवाने के लिए संघर्ष कर रही है। पार्षद ने कहा कि पूर्व सरपंच के साथ बीस पुलिस मुलाजिम थे, जब गुरुहरसहाए थाना प्रभारी जसवरिंदर सिंह से पूछा कि पुलिस मुलाजिम दुकान पर क्यों भेजे हैं तो जसवरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने किसी पुलिस मुलाजिम को दुकान पर नहीं भेजा है।