फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash Between Travel Agents In Kapurthala

पैसों के लेन-देन में ट्रेवल एजेंटों में विवाद, हवाई फायरिंग के बाद 44 लाख लूटकर फरार

Mon, 22 Jul 2019 10:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Jul 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Clash Between Travel Agents In Kapurthala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दो युवकों को विदेश भेजने के बाद पैसों के लेन-देन में जालंधर-अमृतसर जीटी रोड पर दो ट्रेवल एजेंटों के गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान दिल्ली निवासी एजेंट ने गन प्वाइंट पर 44 लाख रुपये की रकम लूट ली और फरार हो गए। जाते-जाते दो हवाई फायर भी कर गए। यह घटना थाना सुभानपुर के पास हमीरा के नजदीक स्थित विरासत रेस्टोरेंट के बाहर घटी। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी सतिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। पुलिस ने ट्रेवल एजेंटों सिमरनजीत सिंह उर्फ प्रिंस निवासी अमृतसर, अरुण, मनीष व सन्नी निवासी दिल्ली के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

आरोपियों ने स्थानीय एजेंट गुरबाज सिंह और उनके साथी पर तेजधार से हमला किया था और दो हवाई फायर भी किए थे। डीएसपी मनप्रीत सिंह ने कहा कि दोनों समूह ट्रेवल एजेंट पैसे के आवंटन को लेकर भिड़ गए, क्योंकि उन्होंने दो लोगों को कनाडा और अन्य देशों में भेजा था। जिसकी रकम का हिसाब-किताब करना था। इसी लिए वह विरासत रेस्टोरेंट में आए थे। 

यहां पैसे के आवंटन के दौरान विवाद हो गया और दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस बीच दो हवाई फायर भी हुए। मनप्रीत सिंह के अनुसार दिल्ली निवासी एजेंटों ने गुरबाज सिंह से 44 लाख रुपये लूट लिए और उसे घायल भी कर दिया। 

उन्होंने कहा कि एक आरोपी सिमरजीत सिंह निवासी अमृतसर को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य लोगों को गिरफ्तार करने और पैसों की रिकवरी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए हैं। डीएसपी मनप्रीत सिंह के अनुसार दोनों एजेंटों के गुट पिछले दो-तीन दिन से जीटी रोड पर मिलने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed